नायब सैनी जी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विधायक ने हलकावासियों को दी बधाई
नीलोखेड़ी 17 अक्टूबर। नीलोखेड़ी विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हलके के विकास को गति मिलेगी। जनता ने जो विश्वास जताया है भाजपा सरकार उसपर खरा उतरने का काम करेगी। पिछले दस सालों में भाजपा सरकार ने जनता की भलाई के लिए अनेक हितकारी निर्णय लिए हैं और जनता के आशीर्वाद से ही एक बार फिर भाजपा सरकार बनी है। जनता के विश्वास के साथ हलके में समान रूप से विकास कार्य होंगे। उन्होंने हलके की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि हलके में विकास की
कमीं नहीं रहने दी जाएगी। विकास और भाजपा एक दूसरे के संपूरक हैं। भाजपा
के तीसरे कार्यकाल में सभी अधूरे कामों को तेज गति से पूरा करवाया जाएगा।
बता दें कि आज गुरुवार को पंचकूला स्थित सेक्टर-5 के दशहरा ग्राउंड में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री नायब
सिंह सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही
मंत्रीमंडल ने भी शपथ ग्रहण की। जिसे लेकर प्रदेश जनता में भारी उत्साह
देखने को मिला। पचंकूला में आयोजित भव्य समारोह के दौरान कलाकारों ने
हरियाणा की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों
से मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री व राजनेताओं की उपस्थिति
रही। प्रदेश के सभी अंचलों से गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम
की शोभा बढ़ाई।
शपथ ग्रहण के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संदेश देते हुए कहा
कि नॉनस्टॉप हरियाणा के विकास और नवनिर्माण को गतिमान रखने वाले जनादेश
के लिए सर्वप्रथम 2.80 करोड़ अपने परिवारजनों का हार्दिक आभार। मेरे जैसे
एक सामान्य परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को हरियाणा का मुख्य सेवक बनने
का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी का आभार। प्रधानमंत्री जी हरियाणा से आपका विशेष स्नेह हमें निरंतर
परिश्रम करने के लिए असीमित ऊर्जा प्रदान करता है।आपके प्रेरणादायी
नेतृत्व में हरियाणा विकास की नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है।विकास
की ये नॉनस्टॉप यात्रा प्रदेश में सतत जारी रहेगी। पूर्ण बहुमत की तीसरी
बार भाजपा सरकार पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ सुशासन,समानता और गरीब
कल्याण के लिए काम करेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *