नायब सैनी जी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विधायक ने हलकावासियों को दी बधाई
इन्द्री 17 अक्टूबर। इन्द्री से विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि नायब सिंह सैनी द्वारा दूसरी बार मुख्यमंत्री बननने पर पूरे प्रदेश की जनता
में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास के नए आयाम छुएगा। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम करने में भाजपा विश्वास रखती है। जनता का विश्वास भाजपा में बढ़ा है और जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की बयार बहेगी। उन्होंने कहा कि नायब सैनी ने अपने 56 दिन के कार्यकाल में ही जनता की भलाई के लिए अनेक फैसले लिए थे जिनका पूरा लाभ जनता को मिला है। बता दें कि आज गुरुवार को पंचकूला स्थित सेक्टर-5 के दशहरा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही मंत्रीमंडल ने भी शपथ ग्रहण की। जिसे लेकर प्रदेश जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।
पचंकूला में आयोजित भव्य समारोह के दौरान कलाकारों ने हरियाणा की लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से
मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री व राजनेताओं की उपस्थिति रही। प्रदेश के सभी अंचलों से गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रमकी शोभा बढ़ाई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *