कुरुक्षेत्र, 18 अक्टूबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में 25 से 28 अक्टूबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में चार दिनों तक 6 मंचों पर हजारों कलाकार 34 विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन कर लोक संस्कृति के रंग बिखरेंगे।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह में पहले दिन 25 अक्टूबर को ऑडिटोरियम हाल के मुख्य मंच पर रिचुअल, लूर नृत्य हरियाणवी, पॉप सोंग हरियाणवी व हरियाणवी कोरियोग्राफी, आरके सदन में हरियाणवी भजन, ड्यूट रागनी, ओपन एयर थियेटर में सोलो डांस (पुरुष), रागनी प्रतियोगिता, सीनेट हॉल में हरियाणवी भाषण, पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता, खुले मंच पर सांग कंपटीशन स्टूडेंट्स तथा क्रश हॉल में फोक पेंटिंग कार्यशाला व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
वहीं दूसरे दिन 26 अक्टूबर को ऑडिटोरियम हॉल में सोलो डांस (महिला), फॉक कॉस्ट्यूम पुरुष एवं महिला, हरियाणवी फैशन शो, हरियाणवी फॉक ऑरकेस्ट्रा, आरके सदन में हरियाणवी लोकगीत, हरियाणवी गजल व मोनो एक्टिंग, ओपन एयर थियेटर में हरियाणवी स्किट एवं टिट-बिट्स, सीनेट हॉल में हरियाणवी क्विज (प्री), शॉर्ट फिल्म (इन हरियाणवी ओर ऑन हरियाणा), खुला मंच पर सांग प्रतियोगिता का आयोजन होगा तथा क्रश हॉल में एंटिक हरियाणवी संग्रह प्रदर्शनी बोहिया, इंडी, पिड्डा, बिंदरवाल को प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि तीसरे दिन 27 अक्टूबर को ऑडिटोरियम हॉल हरियाणवी चौपाल, ग्रुप डांस रसिया व संगीत संध्या, आरके सदन में हरियाणवी फोक इंस्ट्रुमेंटल सोलो, हरियाणवी वन एक्ट प्ले, ओपन एयर थियेटर में ग्रुप सोंग हरियाणवी, सीनेट हॉल में कविता व हरियाणवी क्विज (फाइनल), खुले मंच पर सांग कंपटीशन स्टूडेंट्स के लिए आयोजित होंगी तथा क्रश हॉल में ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रदर्शनी प्रदर्शित की जाएगी।
युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह के अंतिम दिन 28 अक्टूबर को ऑडिटोरियम हॉल में ग्रुप डांस हरियाणवी, ओपन एयर थियेटर में रागनी कंपटीशन प्रोफेशनल, खुले मंच पर डे पर्फोमर प्रेजेंटेशन व सायं 3 बजे ऑडिटोरियम हॉल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रो. विवेक चावला ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में सभी अधिकारी व कर्मचारी समारोह के सफल आयोजन के लिए काम में लगे हैं। उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है।
बाक्स
रत्नावली महोत्सव में ललित कला विभाग की भूमिका

ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ गुरचरण सिंह ने बताया की रत्नावली महोत्सव में ललित कला विभाग की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण और रचनात्मक होगी। महोत्सव में ललित कला विभाग अपनी अब तक की शानदार उपलब्धियों का भी व्यापक रूप से प्रदर्शन करेगा। महोत्सव में विभाग की कलाकृतियों के स्टॉल लगाए जाएँगे, जहाँ दर्शक इन अनूठी कला-कृतियों को न सिर्फ देख सकेंगे, बल्कि उन्हें खरीद भी सकेंगे। इस वर्ष के आयोजन में विभाग के छात्र और शिक्षक अपनी कला-कृतियों के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को एक अनूठे ढंग से प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव के दौरान छात्रों द्वारा तैयार की गई उत्कृष्ट पेंटिंग्स, मूर्तिकला, और ग्राफिक डिज़ाइन का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा की पारंपरिक लोककला और आधुनिक कला का अनोखा सामंजस्य देखने को मिलेगा। यह प्रदर्शनी न केवल कलाकारों की रचनात्मकता को उजागर करेगी, बल्कि हरियाणा की संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *