15 मंडियां व खरीद केन्द्रों पर 167583.63 एमटी धान की हुई आवक, 14633.2 एमटी धान का हुआ उठान, 13839 किसान धान की फसल को लेकर पहुंचे खरीद केन्द्रों पर, उपायुक्त ने उठान कार्य में तेजी लाने के दिए आदेश
अंबाला, 10 अक्तूबर।
 उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि अम्बाला जिले 15 मंण्डियों व खरीद के न्द्रों पर सरकारी व अन्य एजेन्सियों द्वारा अब तक 84514.6 मीट्रिक टन धान को खरीद लिया हैं। इन मंण्डियों में अब तक 13839 किसान 167583.63 एमटी धान लेकर पहुंच चुके हैं। अहम पहलू है कि इन मंण्डियों में एजेन्सियों द्वारा 14633.2 मीट्रिक टन धान के उठान कार्य को पूरा कर लिया हैं।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सभी एजेन्सियों के अधिकारियों को धान उठान कार्य में तेजी लाने के आदेश देने हुए कहा कि मण्डियों से धान खरीदने के बाद लिफ्टिंग के कार्य में जरा सी भी देरी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों की फसल के भुगतान राशि भी निर्धारित समयवधि के अन्दर खातों में जमा होनी चाहिए। जो भी एजेन्सी उठान व भुगतान कार्य में लापरवाही बरतेगी उस एजेन्सी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 9 अक्तूबर तक अम्बाला छावनी से 14414 एमटी, अम्बाला शहर से 14177 एमटी, नन्यौला मंडी से 1586 एमटी, साहा मंडी से 7547.6 एमटी, मुलाना मंडी से 5358 एमटी, बराड़ा मंडी से 4215 एमटी धान खरीदा जा चूका हैं।
उन्होंने कहा कि तलहरहेड़ी मंडी से 2705 एमटी, केसरी मंडी से 1917 एमटी, उगाला मंडी से 37 एमटी, सरदाहेड़ी मंडी से 782 एमटी, भरेड़ीकलां से 3925 एमटी, नारायणगढ़ मंडी से 16234 एमटी, शहजादपुर मंडी से 4358 एमटी, कड़ासन मंडी से 4600 एमटी, बेरखेडी मंडी से 2659 एमटी धान की खरीद का कार्य पूरा किया गया हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने 42624.6 एमटी, फुड फारमर ने 6962 एमटी, हैफेड 39609 एमटी, हैफेड फारमर ने 6530 एमटी, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 2281 एमटी धान खरीद ली हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *