अम्बाला, 10 अक्तूबर किंगफिशर के इंचार्ज राजिन्द्र कुमार ने कहा कि किंगफिशर अम्बाला में 11 व 12 अक्तूबर को गरबा व डांडिया उत्सव का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस उत्सव में विभिन्न प्रकार के गुजराती व पंजाबी व्यंजन परोसे जायेंगे। इसके साथ ही गुजराती सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 7.30 बजे से लेकर सांय 10.30 बजे तक किया जायेगा। इस उत्सव की टिकट 1200 रूपये कपल के लिए एवं 600 रूपये सिंगल फिमेल टिकट निर्धारित किए गये हैं। उन्होंने कहा कि गरबा/डिस्को, डांडिया, विभिन्न मनोरंजक गेम्स प्रोफेशनल एंकर के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इस आयोजन के लिए अम्बाला वासियों के उत्साह को देखते हुए सभी प्रकार के इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
