पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा के कुशल मार्ग-निर्देश में जिला पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा जारी । अपराध अन्वेषण शाखा-1 टीम ने नशा तश्करो पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गुरमीत सिंह उर्फ़ गिट्टू पुत्र सुखदेव सिंह वासी हेमराजपुर जिला गुरदासपुर पंजाब को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़ा से 19 किलो 960 ग्राम चूरापोस्त व 500 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 जुलाई को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक शरणजीत सिंह, जयपाल सिंह, मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार, एसपीओ गुरदेव सिंह व गाडी चालक ईश्वर सिंह की टीम अपराध तलाश में मुर्तजापुर बस अडडा पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि गुरमीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गुरदासपुर पजांब ट्रक नम्बर पीबी-06-एके-8565 पर ड्राईवरी करता है।  गुरमीत अपने ट्रक में अन्य सामान के साथ राजस्थान, मध्यप्रदेश वगैरा से चूरापोस्त छुपाकर लाता है। आज भी गुरमीत सिंह ट्रक में चूरापोस्त छुपाकर एनएच-152-डी के रास्ते से आ रहा है और वह 152-डी के रास्ते ही पेहवा से होकर गुजरेगा । यदि पेहवा के एरिया में एनएच-152-डी पर नाकाबन्दी करके ट्रक को चैक किया जाए तो ट्रक से भारी मात्रा में चूरापोस्त बरामद हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एनएच-152-डी पर मुर्तजापुर के पास नाकाबंदी करके चैकिंग शुरू कर दी । थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को ट्रक नम्बर पीबी-06-एके-8565 आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने काबू करके उसमे बैठे व्यक्ति से उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम गुरमीत सिंह उर्फ़ गिट्टू पुत्र सुखदेव सिंह वासी हेमराजपुर जिला गुरदासपुर पंजाब बताया। मौका पर राजपत्रित अधिकारी तहसीलदार पेहवा आदित्य रंगा को बुलाया। राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपी व ट्रक की तलाशी लेने पर 19 किलो 960 ग्राम चूरापोस्त व 500 ग्राम अफीम बरामद बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पेहवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *