जिला पुलिस ने ईंट मारकर हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम ने ईंट मारकर हत्या करने के आरोप में रोहित पुत्र राजेन्द्र वासी इंद्रा कालोनी हाल वासी विश्वास कालोनी थानेसर को गिरफ्तार करने में सफलता हसिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 अप्रैल को पुलिस को दी अपनी शिकायत में जगन्नाथ पुत्र ज्योतिराम वासी इंद्रा कालोनी ने बताया कि दिनांक 11 अप्रैल की शाम करीब 6.30 बजे वह अपने घर के पास खड़ा था । उसने देखा कि रोहित उर्फ़ कालू तथा सोमनाथ, सोमपाल पुत्रान चिमनलाल, प्रदीप, गोलू व उनकी महिलाये एक दूसरे से गाली-गलौज तथा पथराव कर रहे हैं। उसने देखा कि पथराव के दौरान गली में खड़ी एक महिला को ईंटे आकर लगी । इसके बाद उसके परिजन महिला को सरकारी अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टर ने चैक करके महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके मे मामला दर्ज करके जांच निरीक्षक नरेश कुमार को सौंपी गई।

दिनांक 6 जुलाई को थाना कृष्णा गेट के निरीक्षक नरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुंदर व हवलदार विजय  की टीम ने ईंट मारकर हत्या करने के आरोपी रोहित पुत्र राजेन्द्र वासी इंद्रा कालोनी हाल वासी विश्वास कालोनी थानेसर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *