जिला पुलिस ने मोबाईल फ़ोन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना शहर थानेसर पुलिस टीम ने मोबाईल फ़ोन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी आफ़ताब खान व इन्तियाज़ दीनदार खान वासीयान रैस्ट हाउस रोड नूह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 10 अक्टूबर 2023 को थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में रोहित पण्डे पुत्र यमुना दत्त पण्डे वासी कैलाश नगर कुरुक्षेत्र ने बताया वह मोबाईल फ़ोन बेचने का काम करता है । जुलाई 2021 में उसके पास आफ़ताब खान व इन्तियाज़ दीनदार खान उसके घर कैलाश नगर आए । उन्होंने उसको 4 एप्पल कम्पनी के फ़ोन दिखाए उसने 4 फ़ोन की मौके पर डील कर ली जिससे उसको अच्छा फायदा लग रह था। इसके बाद उन्होंने उसको बताया कि उनका बहुत बड़ा काम है और सारे फ़ोन विदेश से आते हैं। इसके बाद उसकी 91 हजार में प्रति फोन के हिसाब से 100 फ़ोन लेने के लिए उसकी बात तय हो गई ।  इसके लिए उसने उनको 44 लाख 50 हज़ार रुपये एडवांस दे दिए । इसके बाद ना तो उन्होंने उसको फ़ोन दिए ना ही उसके पैसे वापस का रहे हैं। फ़ोन करने पर उसको धमकी देते हैं। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक रामचन्द्र को सौंपी गई।

दिनांक 6 जुलाई को थाना शहर थानेसर प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक रामचन्द्र मुख्य सिपाही अमित, हरपाल व एसपीओ राजेश की टीम ने मोबाईल फ़ोन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में आफ़ताब खान व इन्तियाज़ दीनदार खान वासीयान रैस्ट हाउस रोड नूह को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इन्तियाज़ से 24 हज़ार व आरोपी अफताब से 20 हज़ार रुपये बरामद हुए। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *