बाबैन, राकेश शर्मा
युवा वर्ग के दिल में एक अलग जगह बनाने वाले लोकप्रिय सिंगर लवप्रीत के द्वारा गया हुआ डुएट सॉंग दारूबाज यू ट्यूब पर आते ही धुम मचा रहा है । रेडी फिल्म प्रोडक्शन की तरफ से रिलीज होते ही इस गीत की चर्चाऐं युवाओं में दिनोंदिन बढती जा रही है। इस गाने को लोकप्रिय पंजाबी सिंगर लवप्रीत के द्वारा गाया गया है और उनके साथ इस गीत को खुशदीप खुशी ने गाया है दारूबाज गीत में पत्नि अपने पति को शादी समारोह में दोस्तो के साथ शराब पीते देख लेती है वहीं पर मियां बीबी की मीठी नोक झोंक शुरू हो जाती है इस गीत का वीडियो लोग काफी पसंद कर रहें है इस गीत को रिंकू रायपुरी ने लिखा है और इस गीत का म्यूजिक पुरुषोत्तम बंगर ने किया है, इसके साथ ही गीत के विडियो डायरेक्टर लाभप्रीत सिंह है व जानवी धवन ने इस गीत में खूबसूरत मॉडलिंग की है। सिंगर लवप्रीत के इससे कई भी कई गीत यू ट्यूब पे रिलीज हो चुके हैं फि़ल्म फैक्टरी इंटरटेनमेंट से बुलेट वाला जट्ट टी सरीज कंपनी से उडिक़ा माए तेरियां धार्मिक भजन और बहुत जल्द भजन चुननी व पंजाबी सोंग यारां दिया यारियां रिलीज होने वाले हैं। रिंकु रायपुरी का इस गीत में बडा ही योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि लवप्रीत को  गायकी का शोंक बचपन से ही था स्कूल कॉलेज की और से अनेकों फेस्टिवल में भाग लेकर अनेकों ईनाम हासिल करके वाहवाही लूटी उन दिनों में लवप्रीत प्रेम सिंह फौजी पंजाबी सिंगर के संपर्क मे आए और उन्हे अपना उस्ताद बनाया उनके साथ शभ्याचारक मेले और अखाड़ों मे जाकर स्टेज परफार्मेंस मे महारत हासिल की आज लवप्रीत खुद मां भगवती जागरण व हरियाणा पंजाब हिमाचल में कल्चर प्रोग्राम कर लोगों की वाहवाही लूट रहे हैं । लवप्रीत ने बताया कि वे गायकी मे पटियाला घराना से संबंध रखते हैं व लवप्रीत के दादा गुरु श्री लखी बंजारा, परदादा गुरु जमला जट जी हैं जिनके नाम का सितारा गायकी मे आज भी चमकता है। लवप्रीत का धार्मिक ट्रैक 2020 मे उडिक़ा माये तेरियां टी सीरीज कंपनी से लॉन्च हुआ था बुलेट वाला जट को लोगों का प्यार मिला। अब लवप्रीत का नया गीत दारूबाज लेकर आ रहे हैं ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *