कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट के लिंक पर उपलब्ध होगी दीक्षांत समारोह के बारे में जानकारी
10 अगस्त, 2023 को दोपहर 2.30 बजे होगी दीक्षांत समारोह की रिहर्सल
खबरनामा हरियाणा/डॉ. राजेश वधवा/ 9896352867
कुरुक्षेत्र/ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 11 अगस्त को होने वाले 33वें दीक्षांत समारोह के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार परीक्षा शाखा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस दीक्षांत समारोह की सबसे बड़ी खूबी यह होगी कि विद्यार्थी दीक्षांत समारोह के लिए सीधे विश्वविद्यालय की वेबसाईट से आनलाईन पंजीकरण करवा सकेंगे। विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में आने के लिए आनलाईन सहमति दे सकेंगे।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से दीक्षांत समारोह के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के सभी यूटीडी छात्र (2021-22 में उत्तीर्ण) और पीएचडी 2023 के डिग्री धारकों और पदक प्राप्तकर्ताओं को विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.new.kuk.ac.in पर लिंक कन्वोकेशन 2023 के तहत् उपलब्ध सम्बन्धित सूचियों के अनुसार 5 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और 10 अगस्त 2023 को अपराह्न 2.30 बजे अनिवार्य रिहर्सल में भाग लेना होगा। रिहर्सल में भाग नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दीक्षांत समारोह के लिए सभी तरह की जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड होंगी।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार दीक्षांत समारोह के लिए वेबसाइट पर एक स्पेशल लिंक बनाया गया है जिस पर क्लिक कर विद्यार्थी अपना आनलाईन पंजीकरण दीक्षांत समारोह के लिए करवा सकेंगे। इस पंजीकरण फार्म में विद्यार्थियों को अपनी फैकल्टी, विभाग व सत्र का विवरण देना होगा।परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय का आईटी सेल ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को देखेगा। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में जिन विद्यार्थियों को डिग्रियां, गोल्ड मेडल व पीएचडी की उपाधियां मिलनी है, उनकी पूरी सूची वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। विद्यार्थी इस सूची में अपने नाम को देखकर दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
बाक्स
दीक्षांत समारोह के लिए न्यूडाटकेयूकेडाटएसीडाटइन पर करें क्लिक
लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के सभी यूटीडी छात्र (2021-22 में उतीर्ण) और पीएच.डी 2023 के डिग्री धारक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाईट न्यूडाटकेयूकेडाटएसीडाटइन पर जाकर 5 अगस्त तक आनलाईन पंजीकरण करवा सकते हैं। 5 अगस्त के बाद आनलाईन पंजीकरण की अनुमति नहीं होगी विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह के पंजीकरण के लिए विश्वविद्यालय में न आना पड़े इसके लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है।
खबरनामा हरियाणा के पेज को ज़्यादा से ज़्यादा लाईक करें और शेयर करें।
Khabarnama Haryana

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *