अब कुरुक्षेत्र में करीब 115 राशन डिपो चलाएंगी महिलाएं
कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई। हरियाणा महिला सशक्तिकरण की ओर मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। इसी में एक ओर कदम उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बढ़ाते हुए महिलाओं को राशन डिपो में 33 फीसदी आरक्षण देने कार्य किया है। जेजेपी ने चुनावी वादा करते हुए महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। कुरुक्षेत्र में करीब 115 राशन डिपो ऐसे होंगे, जिन्हें अब महिलाएं चलाएंगी।
बॉक्स
जेजेपी जिला प्रवक्ता राजेश पायलट घराडसी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का कार्यभार है। इसी के चलते और जेजेपी के चुनावी वादे  को ध्यान में रखते हुए डिप्टी सीएम ने चंडीगढ़ से पोर्टल की शुरूआत कर दी है। इसके साथ ही राशन डिपो में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू हो गया है।राजेश ने बातया कि प्रदेश में पहले से चल रहे राशन डिपो में महिलाओं के बैकलॉग को पूरा करने के लिए नए लाइसेंस आवंटन में प्रावधान किया गया है और नए घोषित 3224 में से 2382 राशन डिपो महिलाओं को दिए जाएंगे। इसके तहत कुरुक्षेत्र जिले में करीब 115 डिपो पर महिलाओं का अधिकार होगा।
कुरुक्षेत्र जेजेपी जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला व पार्टी के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इसके लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया और इसे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि हरी चुनरी चौपाल का असल मकसद भी प्रदेश की महिलाओं को जागरूक करना और हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करना रहा है। प्रदेश के राशन डिपो में 33 फीसदी आरक्षण करना भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले गठबंधन सरकार ने महिलाओं के हित में पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण, कॉलेजों में पढ़ने वाली बेटियों को निशुल्क बस पास, ग्रामीण आजीविका मिशन और महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंचायती राज संस्थाओं में बेहतरीन कार्य करने वाली प्रदेश की 100 पंच, सरपंच और मेम्बर महिला जनप्रतिनिधियों को स्कूटी देकर सम्मानित भी किया था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *