लाडवा 7 जुलाई (विजय कौशिक) लाडवा के सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवा संसद का दो दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सत्ता पक्ष व विपक्ष की भूमिका का बखूबी निर्वहन किया गया | आयोजन की अध्यक्षता प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा द्वारा की गई |
निरीक्षक की भूमिका निर्वहन में मनस्वी बांगड़ ने शिरकत की | संसद का संयोजन राजनीति विज्ञान की अध्यापिका सुमन और अर्थशास्त्र की अध्यापिका रितु द्वारा किया गया | इस दौरान विभिन्न विषयों जैसे कि महिलाओं की शिक्षा , बाल विवाह ,भ्रूण हत्या, महिला आरक्षण के मामले पर सत्ता पक्ष को विपक्ष द्वारा घेरा गया |सबसे पहले सत्तापक्ष ने अपनी योजनाओं को सामने रखा। इसके बाद जवाबदेही कार्यवाही में विपक्ष द्वारा सामायिक मुद्दों के जरिए सत्तापक्ष को घेरा गया | पक्ष विपक्ष की के रूप में विभिन्न भूमिकाओं में नरेंद्र मोदी (सिमरत कौर) राहुल गांधी (इशिता )ने वाद विवाद में प्रथम स्थान, महुआ मित्रा (गुरनूर), अखिलेश यादव (दीपांशी), एंटो एंथोनी (दलजीत), हेमा मालिनी (तनीषा), द्वितीय स्थान, सोनिया गांधी (लक्षिता),जयराम रमेश (जसप्रीत), मनमोहन सिंह (कनिष्का), मिमी चक्रवर्ती (हरकीरत), प्रियंका गांधी (हिमांशी) तृतीय स्थान और अश्विनी चौबे (पायल) ,अमित शाह (प्राची), दीपेंद्र हुड्डा (रितिका), डिंपल यादव (श्रुति), सुनीता दुग्गल (पारुल), मेनका गांधी (तृषा), योगी आदित्यनाथ (प्रियल), सनी देओल (हिमांशी), एसएस अहलूवालिया (महकदीप) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया |अंत में विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा और मैनेजमेंट कमेटी की प्रधान रंजना गोयल द्वारा मैरिट सर्टिफिकेट दिए गए और सभी प्रतिभागियों को भागीदारी सर्टिफिकेट भी दिया गया | प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने सभी विद्यार्थियों के एक सफल प्रयास के लिए सराहना की | इसी के साथ विद्यालय की मैनेजमेंट समिति की प्रधान रंजना गोयल और प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने मनस्वी बांगड़ को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया | अंत में प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने युवा संसद के आगामी सत्र की घोषणा की |
