कुरुक्षेत्र 14 जून कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. प्रदीप मील ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं वे 15 जून से पहले-पहले अपना ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 14वीं किस्त तब तक किसानों के खातों में नहीं आएगी जब तक वे अपना ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे।
डीडीए डा. प्रदीप मील ने बातचीत करते हुए कहा कि ई-केवाईसी करवाना बेहद आसान है। किसान गूगल प्ले स्टोर से पीएम किसान की मोबाइल ऐप डाउनलोड करके ई-केवाईसी फेस ओथंटिफिकेशन के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी स्वयं कर सकते है। एक मोबाइल से 10 किसानों की ई-केवाईसी  की जा सकती है। किसान पीएमकिसान.जीओवी.इन लिंक पर जाकर अपने आधार से जुड़े मोबाइल पर ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकता है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा हर गांव में कैंप लगाकर लाभार्थी किसानों की ई- केवाईसी की जा रही है। ई-केवाईसी करवाने के लिए किसान नागरिक सेवा केन्द्र से भी संपर्क कर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *