नौ साल के कार्यकाल में वैश्विक स्तर पर बढ़ा भारत का कद, महासंपर्क अभियान के तहत सीता देवी सदन में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पूर्व मंत्री करण देव कंबोज सहित पहुंचे पदाधिकारी
पिहोवा 14 जून केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत बुधवार को कैथल रोड पर सीता देवी सदन में विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की सभी तैयारियां ओबीसी मोर्चा की ओर से की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य मंत्री संदीप सिंह व पूर्व मंत्री करण देव कंबोज ने शिरकत करके उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया।
राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयास से आज भारत की अर्थव्यवस्था पूरे विश्व में तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते कद से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर, गरीबों के लिए आवास और शौचालय जैसे कल्याणकारी कदम,हर घर तक जल और गैस सुविधा, पानी की आपूर्ति को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचा विकास और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी लाने के प्रयास शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करना और सुप्रीम  अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण 9 वर्ष के कार्यकाल की  बड़ी उपलब्धियां हैं।
पूर्व मंत्री करण देव कंबोज ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि लोगों के बीच जाकर उन्हें सभी नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने बताया कि महा संपर्क अभियान के तहत पूरा महासंपर्क की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, जिला अध्यक्ष रवि बतान, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष फूल सिंह पाल, जिला विस्तारक नरेंद्र पाल डाबला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरजीत जुरासी, राजेंद्र बाखली, रविंद्र सांगवान, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूबल शर्मा, रविंद्र सांगवान, परमजीत कौर कश्यप, लाडी पाल, सुलतान सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *