चाइल्ड एक्ट्रेस रुहानिका धवन ने मुंबई में एक घर खरीदा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने घर के कुछ फोटोज शेयर कर एक बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा। नए घर में अपने परिवार के साथ रुहानिका काफी खुश नजर आईं। वो अपनी सक्सेस का क्रेडिट अपनी मां को देती दिखाई दीं। वो ये कहती नजर आई कि वो अब और ज्यादा मेहनत करेंगी और अपने सारे सपने इसी तरह धीरे-धीरे पूरा करेंगी।

15 साल की उम्र में खरीदा घर
स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में नजर आने वाली रुहानिका धवन यानी ‘छोटी रुही’ ने अपनी एक्टिंग से घर-घर में एक अलग पहचान बनाई है। इसी पॉपुलैरिटी के दम पर आज वो अपने सारे सपने पूरे कर रही हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में अपना एक 3 BHK फ्लैट भी खरीद लिया है।

काफी खुश नजर आई फैमिली
रुहानिका अपने नए घर को देखकर काफी इमोशनल दिखाई दीं। उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए लिखा- ‘वाहेगुरु जी और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद से मैं आज आप लोगों के साथ अपनी खुशी शेयर कर रही हूं…. नई शुरुआत के लिए मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। मेरा एक सपना मैंने आज पूरा कर लिया है। मैं और मेरे माता-पिता उन सभी प्लेटफॉर्म के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने मुझे इस सपने को हासिल करने में मदद की है।’उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें घर को खरीदने के लिए पैसे जमा करने में करीब 7 से 8 साल लगे।

मां के बारे में बात करते हुए रुहानिका ने कहा- वो एक देसी मॉम हैं, जो एक-एक पैसा बचाती हैं और उसे दोगुना करती हैं। केवल भगवान और वो ही जानती हैं कि वो यह कैसे कर लेती हैं। मेरे लिए कोई रोक नहीं है। यह सिर्फ शुरुआत है। मैं पहले से ही बड़े सपने देखती आई हूं। मैं अपने सपनो का पीछा करूंगी और भी कड़ी मेहनत करूंगी। अगर मैं यह कर सकती हूं तो आप भी यह कर सकते हैं। इसलिए सपने देखें, अपने सपनों का पूरा करने की कोशिश करें। एक दिन वो जरूर सच होगा।’

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *