दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन केस में अंजलि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप न होने की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंजलि के शरीर पर 40 जख्मों के निशान मिलने की बात है। सिर की हड्डी भी टूट गई थी।

दोस्त बोली- नशे में गाड़ी चला रही थी अंजलि

अंजलि की दोस्त निधि ने पुलिस को दिए बयान में हादसे की वजह कार सवारों की गलती को बताया है। हालांकि उसने अंजलि के नशे में होने की बात भी कही है। उसने दावा किया, “अंजिल बहुत नशे की हालत में थी। मैंने उसे कहा था कि मुझे स्कूटी चलाने दे लेकिन उसने मुझे स्कूटी चलाने नहीं दी। कार से टक्कर हुई उसके बाद मैं एक तरफ गिर गई और वो कार के नीचे आ गई, उसके बाद गाड़ी के नीचे वह किसी चीज में अटक गई। उसे गाड़ी घसीटते हुए ले गई। मैं डर गई थी इसलिए मैं वहां से चली गई और किसी को कुछ नहीं बताया।”

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निधि ने बताया कि जब गाड़ी की टक्कर हुई तो वो डर गई जिसकी वजह से किसी को कुछ नही बताया। हादसे में गलती कार सवारों की थी। जब टक्कर हुई तो मेरी दोस्त कार वाली साइड गिरी और मैं दूसरी तरफ। मैं घबरा गई थी, इसलिए वहां से निकलकर सीधे घर पहुंची। हम दोनों एक साथ होटल में मौजूद थे।

वहीं, आरोपियों ने पुलिस को बयान दिया है कि स्कूटी सड़क पर लहरा रही थी जिसकी वजह से टक्कर हुई। फिलहाल, पुलिस दोनों तरफ के बयानों की जांच कर रही है।

पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार

अंजलि का शव भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मंगलवार को अस्पताल से उसके घर लाया गया।
अंजलि का शव भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मंगलवार को अस्पताल से उसके घर लाया गया।
मंगलवार शाम अंजलि का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान श्मशान और उसके बाहर काफी तादाद में लोग मौजूद थे।
मंगलवार शाम अंजलि का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान श्मशान और उसके बाहर काफी तादाद में लोग मौजूद थे।

दिल्ली के मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक श्मशान घाट (विजय विहार रोड) में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने और केस लड़ने के लिए सबसे अच्छा वकील नियुक्त किए जाने की बात कही है। वहीं, अंजलि की मां ने मीडिया से कहा कि हम चाहते हैं कि सभी पांचों आरोपियों को फांसी दी जाए। जनता सिर्फ इसलिए चुप नहीं बैठेगी कि मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

पोस्टमॉर्टम में सिर और रीढ़ पर गंभीर चोटें मिलीं
दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) एसपी हुड्डा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में अंजलि के सिर, रीढ़ और बाएं फीमर पर चोटें और अधिक खून बह जाने से मौत होना बताया गया है। रेप की पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि स्‍कूटी पर पीड़ित के साथ उसकी सहेली निधि भी थी। टक्कर के बाद मृतका कार में फंस गई और उसे 12 किमी. तक घसीटा गया। पहले 4 किमी घसीटने की बात सामने आई थी। स्कूटी पर जो दूसरी लड़की थी, वह हादसे के बाद मौके से भाग गई। उसे भी मामूली चोटें आई हैं।

दिल्ली के सीपी, सागर प्रीत हुड्डा ने मंगलवार सुबह 1 मिनट 3 सेकेंड तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *