एसएस राजामौली की फिल्म RRR को ऑस्कर 2023 में एंट्री मिल गई है। बुधवार (21 दिसंबर) को ऑस्कर की 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट फिल्मों की अनाउंसमेंट की गई। इसमें ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) जो ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री थी, उसे ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में शामिल कर लिया गया है। वहीं ‘RRR’ ने ‘नाटू नाटू’ के लिए ‘म्यूजिक कैटेगरी’ (ओरिजिनल सॉन्ग) में अपने लिए जगह बनाई है।

ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए मेकर्स ने शुरू किया था कैंपेन

RRR को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने इंडिया के साथ-साथ इंडिया के बाहर भी खूब कमाई की है। RRR को पहले ‘बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी’ नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था, पर किसी वजह से इसे तब नहीं चुना गया। इसके बाद राजामौली ने इसे ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए कैंपेन शुरू किया था।

फिल्म को विदेशो में भी मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी

RRR केवल बॉक्स ऑफिस पर ही सुपरहिट नहीं थी बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म को खूब सराहा था। फिल्म में राम चरन, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। इस फिल्म ने 1200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं इसे विदेशों में भी काफी पॉपुलैरिटी मिली है। अमेरिका और जापान में इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

छेल्लो शो को 20 सितंबर को मिली थी ऑफिशियल एंट्री

वहीं छेल्लो शो की बात करें तो ये फिल्म डायरेक्टर और राइटर पान नलिन की सेमी ऑटोबायोग्राफी है। दरअसल, पान नलिन खुद भी सौराष्ट्र के एक गांव में पले-बढ़े हैं और उन्हें फिल्मों से बेहद प्यार था। फिल्म की शूटिंग मार्च 2020 में पूरी हुई थी, जिसके ठीक बाद देशभर में लॉकडाउन लगा था। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम कोरोना महामारी के दौरान पूरा किया गया था। इस 20 सितंबर को ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री मिली थी।

ऑस्कर नॉमिनेशन में भेजा गया कांतारा का नाम

इसके साथ ही फिल्म ‘कांतारा’ को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन के तौर पर भेजा गया है। इसके मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने हाल ही में इसकी पुष्टि की है। मेकर्स का कहना है कि उन्होंने अपनी फिल्म कांतारा को लास्ट मोमेंट पर ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशन में भेजा है। मेकर्स ने उम्मीद जताई है कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट कर लिया जाए, जिससे कि लोग फिल्म में दिखाए गए मैसेज को ग्लोबली पहचान मिल पाए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *