कोटक महिंद्रा और यस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ा दिए हैं। अब इस बैंक के ग्राहकों को FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। कोटक ने इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए हैं। बदलाव के बाद बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम नागरिक को अधिकतम 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7% ब्याज ऑफर कर रहा है।
वहीं अगर यस बैंक की बाम करें तो अब 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी वाली FD दे रहा है। यस बैंक आम लोगों को 3.25% से लेकर 7.50% तक ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 3.75% से लेकर 8% तक की ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने 30 महीने की स्पेशल एफडी शुरू की है।
