कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार देर रात करनाल पहुंचे। वे वार्ड 3 के जिला पार्षद सचिन बुढ़नपुर का हाल-चाल जानने पहुंचे। सचिन चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गए थे। दीपेंद्र ने दावा किया कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वहीं उन्होंने इस भाजपा-जजपा पर जमकर निशाना साधा।

पत्रकारों से बातचीत में दीपेंद्र ने कहा कि जनता का मूड बदल रहा है और जनता भी परिवर्तन की ओर अग्रसर है। दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत और कांग्रेस की हार पर उन्हों कहा कि उनको दिल्ली में चुनाव जीतने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन फिर भी वे कुछ सीट निकाल गए। गुजरात दिल्ली और हिमाचल के चुनाव हुए हैं। हिमाचल में कांग्रेस अपनी सरकार बनाने जा रही है।

जिप पार्षद सचिन का हाल जानते दीपेन्द्र सिंह हुड्‌डा।
जिप पार्षद सचिन का हाल जानते दीपेन्द्र सिंह हुड्‌डा।

जनता का बदल रहा मूड

वहीं बीजेपी में हरियाणा के मुख्यमंत्री के बदलाव को उन्होंने कहा कि जिस तरह से BJP कार्य कर रही है, जनता का मूड बदलता जा रहे हैं। जेजेपी के स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा कि जेजेपी का स्थापना दिवस मनाना न्याय संगत नहीं है क्योंकि जो वादे जेजेपी ने किए थे, वह उन पर खरा नहीं उतर पाई है। जेजेपी ने 5100 रुपए मासिक पेंशन और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के घोषणा पत्र के साथ चुनाव लड़ा था। सत्ता में आने के बाद भी अपने चुनावी वादे पूरे नहीं कर पाई है।

भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में राहुल गांधी करनाल में पहुंचने वाले हैं, जिनका भव्य स्वागत हरियाणा में किया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी राहुल गांधी से मिलने के लिए आतुर हैं। उदयभान के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद भी संगठन कांग्रेस नहीं बना पाई है, इस सवाल पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में संगठन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब आगे जो भी प्रक्रिया होगी उसको पूरा किया जाएगा।

देर रात करनाल पहुंचे दीपेन्द्र।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *