हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 2 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। करनाल मंडल के कमिश्नर साकेत कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा महानिदेशक आयुष का कार्यभार सौंपा गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ जय इंदर सिंह छिल्लर को वित्त विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।

आईएएस संजीव वर्मा की जगह साकेत कुमार करनाल का कमिश्नर बनाया गया था।
आईएएस संजीव वर्मा की जगह साकेत कुमार करनाल का कमिश्नर बनाया गया था।

तीन दिन पहले साकेत बने थे कमिश्नर
तीन दिन पहले ही हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। सरकार ने 17 अफसरों को बदल दिया था। इनमें रोहतक और सीएम सिटी करनाल डिवीजन के कमिश्नर भी शामिल थे। संजीव वर्मा को रोहतक डिवीजन का नया कमिश्नर लगाया गया है। उनकी जगह पर साकेत कुमार को करनाल का नया कमिश्नर लगाया गया था।

नेहा सिंह बनी पलवल की DC
हरियाणा सरकार ने कृषि निदेशक के तौर पर नरहरि सिंह बागड़ की नियुक्ति कर दी है। यह पद अभी तक खाली पड़ा हुआ था। इसके अलावा अंबाला के निगम कमिश्नर का जिम्मा प्रशांत पंवार को दिया गया है। वहीं पलवल के डिप्टी कमिश्नर मुनीश शर्मा को बदल दिया गया है। उनकी जगह पर नेहा सिंह को नया DC बनाया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *