हरियाणा के सानीपत जिले के गांव गढ़ी बिंदरौली में कहासुनी के बाद पति ने पत्नी को गोली मार दी। छाती में गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। हालत गंभीर होते देख महिला के देवर ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि घरेलू विवाद के बाद महिला के पति ने उसे गोली मारी। जिसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

यह दिए महिला ने बयान
कुंडली थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला प्रवीन (38) ने बताया कि वह गांव बिंदरौली, जिला सोनीपत की रहने वाली है। उसका पति मनोज 22 नवंबर की रात करीब 10:15 बजे ड्यूटी से वापिस लौटा था। जिसने अपना लाइसेंसी पिस्टल अलमारी में रख दिया था।

महिला ने बताया कि वह कपड़े प्रेस करने के लिए उसने अलमारी से कपड़े निकाले तो उसके बीच में रखी पिस्टल नीचे गिर गई थी। इसके बाद जब वह उसे उठाने लगी तो पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। जो गोली उसके सीने में लग गई। उसके देवर सतीश कुमार ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के वक्त उसका पति बाहर गया हुआ था। वह किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहती है।

पुलिस जांच में यह हुआ खुलासा
थाना पुलिस को सौंपी जांच रिपोर्ट में ASI सुनील ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर FSL टीम क साथ मौके का निरीक्षण किया। जिस दौरान सामने आया कि महिला द्वारा दिए गए बयान में प्रेस करते वक्त पिस्टल नीचे गिरना और फिर उठाते वक्त ट्रिगर दबकर गोली लगना, बिल्कुल असंभव है।

खुफिया तौर पर पता लगा है कि प्रवीन देवी का उसके पति मनोज के साथ किसी बात को लेकर मन मुटाव चला हुआ है। शाम को भी इनके बीच कहासुनी हुई थी। वहीं, पुलिस को सूत्रों से यह भी पता लगा कि मनोज ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी प्रवीण को जान से मारने की नीयत से गोली मारी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *