हरियाणा के अंबाला कैंट एरिया से CIA-2 ने नशे तस्कर को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से CIA ने 22 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी न्यू लक्की नगर (अंबाला कैंट) निवासी मुन्ना शाह के रूप में हुई है। आरोपी श्मशान घाट में बैठ नशे की सप्लाई करता था।

थोक मात्रा में बेचता था गांजा

पुलिस के मुताबिक, मुन्ना शाह नशे का बड़ा तस्कर है, जो गांजा को थोक व परचून मात्रा में बेचता है। CIA ने आरोपी को काबू करके महेश नगर थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

बब्याल के श्मशान घाट से पकड़ा तस्कर

पुलिस के मुताबिक, CIA-2 की टीम टांगरी बांध रविदास मंदिर के निकट गश्त पर तैनात थी। यहां टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुन्ना शाह भारी मात्रा में गांजा बेचने का धंधा करता हैं। आरोपी ने गांजा टांगरी बांध पर गांव बब्याल के श्मशान घाट में एक कट्टे में रखा हुआ था। पुलिस ने श्मशान घाट से काबू किया।

22 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद

यहां पुलिस ने नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार की उपस्थिति में तलाशी लेने पर मुन्ना शाह के कट्टा से 22 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही तस्कर मुन्ना शाह की तलाशी पर 8500 रुपए बरामद किए है। CIA आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *