अंतिम सूची में भाग लेने के लिए आवेदकों को 11 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच लगानी होगी ऑनलाइन अटेंडेंस
कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के एमए/एमएससी/एमकॉम सहित अन्य प्रोगाम्स में दाखिले की अंतिम सूची  के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस की अधिसूचना जारी की है। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि पीजी प्रोगाम्स सहित अन्य प्रोग्राम्स में दाखिले की अंतिम सूची में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिशन पोर्टल पर लॉगइन कर 11 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करवानी होगी ताकि वे दाखिले की अंतिम सूची में भाग ले सकें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *