भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का करनाल पहुंचने पर स्वागत — संगठन को मजबूत करने पर मंथन
महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी से भाजपा संगठन को मिलती है नई धार : महापौर
करनाल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा हनी पाहवा के करनाल आगमन पर भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया गया। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का करनाल आगमन संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्साह और प्रेरणा का विषय है।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि महिला शक्ति भाजपा संगठन की महत्वपूर्ण ताकत है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर नई मजबूती और व्यापक जनसमर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में प्रदेश अध्यक्ष ऋचा हनी पाहवा का मार्गदर्शन निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र सेवा, जनसेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका इस अभियान को और गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को घर-घर तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ऋचा हनी पाहवा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि भाजपा परिवार राष्ट्र सेवा और संगठन सशक्तिकरण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। सभी मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज के हर वर्ग तक सेवा और विकास का संदेश पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा एवं पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
