Category: Dharam-Adhyatam

रेवाड़ी में सामूहिक विवाह समारोह में 23 जोड़ों का होगा गठबंधन। मकर संक्रांति पर होने वाले समारोह की तैयारियां जोरों पर। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होगी मुख्य अतिथि व अध्यक्षता अशोक सोमाणी करेंगे। https://we.tl/t-SgQ8SnMRQe?utm_campaign=TRN_TDL_05&utm_source=sendgrid&utm_medium=email&trk=TRN_TDL_05 https://we.tl/t-1EdDoPYDyb?utm_campaign=TRN_TDL_05&utm_source=sendgrid&utm_medium=email&trk=TRN_TDL_05 एंकर :: रेवाड़ी में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित सर्वजातीय विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मॉडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल में 14 जनवरी मकर संक्रांति पर होने वाले समारोह में इस बार 23 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। समारोह में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि होंगी जबकि प्रतिष्ठित समाज सेवी अशोक सोमाणी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने अतिथियों एवं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट की ओर से यह 22 वाँ सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है अभी तक ट्रस्ट 479 लड़कियों का विवाह करा चुका है। इस बार विवाह के लिए 34 जोड़ों ने आवेदन करके विवाह का पंजीकरण कराया था। समिति की ओर से जांच पड़ताल के बाद 23 आवेदनों को ही मापदंडों पर खरा पाया गया। समिति ने 11 आवेदन रद्द कर दिए हैं। 14 जनवरी मंगलवार को सभी जोड़ों का सनातन परंपरा के अनुसार पूर्ण रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया जाएगा । मीडिया प्रभारी ने बताया कि हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव समारोह की मुख्य अतिथि होंगी जबकि प्रसिद्ध समाज सेवी एवं पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समाजसेवी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पाटोदा , समाजसेवी संजय संजय बत्रा , रेवाड़ी ब्लॉक समिति के उप चेयरमैन प्रदीप बांबड विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिरकत करेंगे 14 जनवरी सुबह 11:15 बजे श्याम बाबा की पूजन से मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी कटला बाजार में बाबा का पूजन समाजसेवी श्यामलाल गोयल करेंगे जबकि समाज सेवी योगराज सोनी अजरका वाले ज्योति प्रज्ज्वलित करेंगे दोपहर 12:30 बजे कटला बाजार से दूल्हा शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ समाजसेवी नरेंद्र लुगानी करेंगे। यह यात्रा कटला बाजार से शुरू होगी और विभिन्न बाजारों में होते हुए हिंदू हाई स्कूल पहुंचेगी । हिंदू स्कूल में शाम 5:15 बजे दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह की शुरुआत की जाएगी। 5:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। सांयं 7:15 बजे वर वधु एक दूसरे को जयमाला पहनाएंगे, 8:15 बजे बाबा का कीर्तन और 8:30 बजे प्रसाद वितरण होगा ।रात्रि 10:00 बजे सभी जोड़ों का पूर्ण रीति रिवाज से पाणिग्रहण संस्कार कराया जाएगा तथा रात्रि 11:15 बजे विदाई संपन्न होगी । ट्रस्ट के चेयरमैन रामकिशन गंडाला वाले , प्रधान प्रवीण अग्रवाल सातों वाले, उप प्रधान मनोज गोयल, सचिव शरद गोयल अजमेर वाले, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंघल चूरू वाले, मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा रंगकर्मी सरपरस्त महेश चंद्र पतसरिया वृंदावन वाले, ट्रस्टी राजीव गोयल, दीपक अग्रवाल पाल्हावासिया, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रवीण डाटा, सतीश अग्रवाल फर्नीचर वाले ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि मकर संक्रांति पर इस समारोह में शामिल होकर वर वधु को अपना आशीर्वाद दें तथा बाबा का प्रसाद ग्रहण करें।

मकर संक्रांति पर होने वाले समारोह की तैयारियां जोरों पर। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव होगी मुख्य अतिथि व अध्यक्षता अशोक सोमाणी करेंगे।  रेवाड़ी में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट…

जरूरतमंदों की सेवा कर की नए वर्ष की शुरुआत

-जय ओंकार अन्तर्राष्ट्रीय सेवाश्रम संघ ने सेवा दिवस के रूप में मनाया नव वर्ष, 5100 जरूरतमंद लोगों को दिए कंबल, शॉल और गर्म वस्त्र -108 कुंडीय ओंकार यज्ञ में डाली…

परमात्मा की आज्ञा पर चलने से वे भी हमारी मदद करते हैं : सरोज बहन 

ब्रह्माकुमारीज : विश्व शांति धाम कुरुक्षेत्र में नव वर्ष 2025 के अभिनंदन पर हुआ कार्यक्रम डॉ. राजेश वधवा कुरूक्षेत्र। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के विश्व शांति धाम कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र…

एसजीपीसी में सबसे कम उम्र में मैंबर बनने का रिकॉर्ड भी है बीबी रविंदर कौर अजराना के नाम

शहीदी दिहाड़ों के चलते पूर्ण सादगी से भरा बीबी रविंदर कौर अजराना ने नामांकन पत्रनामांकन भरने से पहले मीरी-पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के चरणों में की अरदास…

घर-घर में बच्चों को सिखी, गुरबाणी व इतिहास से जोडऩा अनिवार्य : जत्थेदार भूपिंदर सिंह

दशमेश पिता व उनका परिवार बुलंद हौंसले की अद्वितीय मिसाल : जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल यादगार गुरुद्वारा डेहरा साहिब असंध में हुआ शहीदी समागम, पंथ प्रसिद्ध रागी व ढाडी जत्थों…

छोटे साहिबजादों की शहादत को याद करने के लिए आज कुरुक्षेत्र में मनाया जाएगा वीर बाल दिवस:डा. प्रभलीन सिंह

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे राज्यस्तरीय वीर बाल दिवस के मुख्य अतिथि,राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस की तैयारियां पूरी डॉ. राजेश वधवा कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के ओएसडी डा.प्रभलीन सिंह ने कहा…

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में समाहित है समानता और शांति का मार्ग:राज्यपाल

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने संपूर्ण श्रीमद भगवद गीता परायण यज्ञ का किया शुभारंभ,12 देशों के एनआरआई छात्रों ने श्रीमद्भगवद्गीता का किया पाठ,अवधूत दत्त पीठम, मैसूरु के पीठाधिपति श्री श्री गणपति…

विधायक जगमोहन आनंद ने जगतगुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में की शिरकत व हवन यज्ञ में आहुति डाली

जगतगुरु ब्रह्मानंद जी के आश्रम में शीश नवाया और गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त किया करनाल, 24 दिसंबर- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने आज जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज के जन्मोत्सव…

पहाड़ों का मूल स्वरूप बिगड़ने से बिगड रहा प्राकृतिक संतुलन : स्वामी कैलाशपुरी महाराज

बोले : पहाड़ को जीवंत बनाने के लिए जरूरी मुख्य तत्वों में पेड़ और पानी दोनों आवश्यक कहा : अंधाधुंध पहाड़ो के खनन से खतरनाक स्तर पर है पर्यावरण संकट…

संगत गुरुद्वारों में सेवा भाव से काम करने वालों को चुन कर भेजें कमेटी में : डा. खैहरा

कुरुक्षेत्र, 19 दिसंबर। युवा नेता डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा है कि हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) के सामान्य चुनाव 19 जनवरी 2025 को होने निर्धारित हो गए हैं।…