-महिला मोर्चा नारायणगढ़ द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने लिया बढचढ कर भाग।

सीएम की ओर से तीज पर्व की कोथली श्रीमति सुमन सैनी ने महिलाओं को भेंट की।

-तीज पर्व की कोथली कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं के अलावा डयूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मीयों तथा महिला पत्रकारों को भी भेंट की गई।

-सीएम की ओर से तीज पर्व की कोथली मिलने पर महिलाओं ने किया सीएम और श्रीमति सुमन सैनी का धन्यवाद।

-तीज महोत्सव में पार्षद सिम्पी गैरा को मिस तीज चुना गया।

नारायणगढ़/अम्बाला, 5 अगस्त।  हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा नारायणगढ़ द्वारा हरियाली तीज महोत्सव राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। तीज महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के धर्मपत्नी श्रीमति सुमन सैनी ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की और कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री की ओर से तीज पर्व की कोथली एवं चुनरी उपहार स्वरूप भेंट की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को सम्बोंधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिहं सैनी ने अपनी बहनों के लिए कोथली भेजी है, हमारे हरियाणा में तीज पर कोथली भेजने की परम्परा चली आ रही है। उसी परम्परा का निर्वहन करते हुए वे बहनों के लिए भाई की ओर से यहां कोथली लेकर आई है। कार्यक्रम में श्रीमति सुमन सैनी तथा महिला मोर्चा जिला प्रधान बीनू गर्ग को शॉल ओढ़ाकर व फूलों के गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया।
सीएम की ओर से तीज पर्व की कोथली जहां कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को भेंट की गई वहीं डयूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मचारियों/महिला पत्रकारों को भी भेंट की गई। सीएम की ओर से तीज पर कोथली मिलने से महिलाएं भी गदगद नजर आई। महिला मोर्चा मण्डल प्रधान मनीषा सैनी, रेखा, जगदीप कौर, प्रीतपाल कौर मक्कड, मंजू कौशिक, पार्षद रानी धीमान तथा पत्रकार सरिता धीमान सहित अन्य महिलाओं का कहना था कि यह पहली बार है कि तीज पर्व पर किसी सीएम ने याद कर उन्हेंं उपहारों की कोथली भेजी है। इसके लिए उन्होंने सीएम तथा सुमन सैनी का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्ता व्यक्त की।
तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायण्गढ़ तथा श्रीमद् भगवद गीता सीनीयर सैकण्डरी स्कूल नारायणगढ़ के विद्यार्थीयों को सीएम की ओर से श्रीमति सुमन सैनी ने 21 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की। सुमन सैनी ने सभी
महिलाओं व लड़कियों को हरियाली तीज की बधाई दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रीमति सुमन सैनी ने कहा कि तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत है। जिसको सहेज कर रखना हम सब की जिम्मेदारी है। तीज त्यौहार महिला सशक्तिकरण को बढावा देने में सहायक है, विशेष कर तीज पर्व महिलाओं का पर्व माना जाता है। महिलाएं आपस में मिलकर इस पर्व को मनाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में यह कहावत है कि तीज हो गई बीज ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि तीज के बाद त्योहारों की झड़ी लग जाती है। कुछ दिन बाद भाई बहन का बडा पर्व रक्षाबंधन मनाएंगे उसके बाद जन्माष्टमी तथा उसके बाद नवरात्रि शुरू हो जाएगें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हुई है और हरियाण में भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आगे बढाने के लिए अनेक कदम उठाये गए है और योजनाएं चलाई जा रही है।
तीज का त्यौहार पूरे उत्तर भारत में महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योकि मान्यता ऐसी है कि तीज का सम्बंध भगवान शिव व पार्वती के विवाहित जीवन से जुडा हुआ है। पर्व और त्योहार आपस में समाज को जोडऩे का काम करते है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक समय मे तीज जैसे पर्व सामूहिक तौर पर मनाना हमारी प्राचीन संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करते है। तीज का त्यौहार आस्था, सौंदर्य और प्रेम का प्रतीक है, क्योंकि इस दिन हम सभी आपसी मतभेदों को भूलकर बहुत ही प्रेम के साथ मिल जुलकर इस पर्व को बहुत खुशी के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व मिलकर मनाने से समाज मे आपसी  प्रेम व भाईचारा बढ़ता है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विजेता रहीं सभी महिलाओं व लड़कियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तीज महोत्सव में पार्षद सिम्पी गैरा को मिस तीज चुना गया।
तीज महोत्सव में हरियाणावीं/पंजाबी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा, म्यूजिकल चेयर, कैट वॉक, तीज पर्व को लेकर प्रश्रो-उत्तरी आदि कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर भाग लिया और झूले झूले और हरियाणवी एवं तीज पर्व से सम्बंधित गीतों पर जमकर झूमी।
इस मौके पर महिला मोर्चा जिला प्रधान बीनू गर्ग, नगरपालिका प्रधान रिंकी वालिया, उपप्रधान आईना गुप्ता, महिला मोर्चा नारायणगढ मण्डल अध्यक्ष मनीषा सैनी, जिला सचिव जगदीप कौर, महिला मोर्चा प्रभारी नारायणगढ प्रितपाल कौर मक्कड़, महिला मोर्चा जिला सचिव मंजू कौशिक, महिला मोर्चा महामंत्री नारायणगढ मण्डल लक्ष्मी रामपुर, सपना, पार्षद रानी धीमान,  पार्षद सिम्पी गेरा, पार्षद परविन्द्र कौर, पार्षद पिंकी कांगड़ा, पार्षद जसवीन्द्र कौर, पार्षद सरोज शर्मा और प्रिया चानना सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी/कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सीमा पसरीजा को भी सम्मानित किया गया, उन्होंने लगभग 55 वर्ष की आयु में आईटीआई से सिलाई कढाई का कोर्स कर महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी। सीमा पसरीजा का कहना है कि पढने और सीखने की कोई आयु सीमा नहीं होती है, जरूरत बस मन में लग्र और मेहनत करने की होनी चाहिए। इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान रिंकी वालिया ने मुख्यतिथि श्रीमति सुमन सैनी का स्वागत करते हुए सभी महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में मंच संचालन पूर्व चेयरपर्सन जगदीप कौर तथा महिला मोर्चा प्रभारी नारायणगढ प्रितपाल कौर मक्कड़ द्वारा किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *