नई दिल्ली: स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी काउंसलिंग को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों से मिले इस बड़े अपडेट के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट काउंसलिंग (नीट-यूजी) को अगली सूचना तक स्थगित करने का निर्णय लिया और शिक्षा मंत्रालय जल्द नई तारीखों की घोषणा करेगा।

पास उम्मीदवारों को काउंसलिंग से गुजरना था
सुप्रीम कोर्ट ने देरी से किया था इनकार
नीट-यूजी काउंसलिंग को तब स्थगित किया गया जब सुप्रीम कोर्ट ने आज से शुरू होने वाली इस प्रकिया में देरी करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि यह कोई खुली और बंद’ प्रक्रिया नहीं है। बता दें कि आयोजन के दौरान से ही नीट यूजी परीक्षा विवादों में घिरी हुई है। बड़ी संख्या में टॉपर्स और ग्रेस मार्क्स के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।

कोर्ट ने दिया था परीक्षा फिर आयोजित कराने का निर्देश
शीर्ष कोर्ट में सुनवाई के बाद एनटीए को 1,563 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पुन:आयोजित कराने का निर्देश दिया गया। तब न्यायालय ने दोहराया था कि नीट यूजी काउंसलिंग को रोका नहीं जाएगा। पुन:परीक्षा में 813 उम्मीदवार शामिल हुए। नीट परीक्षा में पास उम्मीदवारों को मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दौर से गुजरना था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *