पिहोवा। शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पिहोवा के धार्मिक स्थलों का दौरा किया।उन्होनें प्रसिद्ध पीठ मां बगलामुखी, अरुणाय तीर्थ स्थल में पूजा अर्चना करके देश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मां बगलामुखी में महंत भीम पुरी ने गुप्ता को प्रसाद व चुनरी देकर आशीर्वाद दिया। पवन गुप्ता ने किसान रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करके हुये कहा कि पंजाब एक बार भी आतंकवाद का गढ़ बनता जा रहा है। आप पार्टी से वहां की कानून व्यवस्था सम्भल नही रही। पटियाला में मां काली मंदिर की घटना के बाद हिन्दू आप पार्टी को सबक शिखाने के मूड़ में है। उन्होंने कहा कि खालिस्तान के समर्थकों पर केजरीवाल कोई भी कार्यवाई नही कर रही है। वे आये दिन बाजारों में प्रदर्शन करते नजर आते है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो पंजाब देश के हाथों से निकल जायेगा इसके जिम्मेदार आप पार्टी के सीएम भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल होंगे।उन्होनें कहा कि शिव सेना देश विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ती रहेगी। चाहे उसे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े।गुप्ता ने कहा हरियाणा में शिव सेना का पुनर्गठन करके इसे फिर से खड़ा किया जायेगा ताकि असमाजिक तत्वों के खिलाफ लड़ाई को तेज किया जा सके। बीजेपी भी हिन्दू धर्म के नाम पर वोट लेने तक सीमित है। यदि किसी हिंदु पर हमला होता है तो वह कोई सख्त कदम नही उठाती। ना ही हिंदुओ के मन्दिरों में सुरक्षा व्यवस्था कर रही।ऐसे में अन्य असमाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पद यात्रा एक सदभावना व देश को जोड़ने वाली है।ऐसी यात्राओं से देश मजबूत होता है। मौके पर जिला अध्यक्ष जगीर मोर,सुरेंद्र शर्मा, रोशन शर्मा मौजूद थे।
