डिफेंस कालोनी बांध रोड का निर्माण कार्य अम्बाला छावनी में ऐसा पहला कार्य जो सेना और राज्य सरकार मिलकर कर रही है-गृह मंत्री अनिल विज
डिफेंस कालोनी बांध रोड के शिलान्यास समारोह में सैकड़ों कालोनीवासियों ने गृह मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत किया
अम्बाला, 29 जनवरी।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में डिफेंस कॉलोनी कच्चे बांध रोड को पक्का करने का यह पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें सेना और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। अम्बाला छावनी एक खूबसूरत शहर है, हमें मिलकर ही काम करने चाहिए क्योंकि यहां हम मिलकर बसे हुए हैं और मिलकर काम करने से शहर का और विकास होता हैं।
श्री विज सोमवार को सवा करोड़ रुपए की लागत से डिफेंस कॉलोनी कच्चे बांध रोड को पक्का करने के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डिफेंस कालोनी गुड सिटिजन वेलफेयर सोसायटी और कैंटोनमेंट बोर्ड अधिकारियों ने मुख्यअतिथि गृह मंत्री अनिल विज व स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर रणजीत सिंह को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंटकर उनका अभिन्नदन किया।
डिफेंस कालोनी अम्बाला छावनी विधानसभा में आते ही ढेरों विकास कार्य करवाए-गृह मंत्री अनिल विज
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहले डिफेंस कालोनी क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं था, जैसे ही यह क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र में आया तो उन्होंने यहां जो भी कार्य उनके संज्ञान में लाए गए उन्हें करवाया। आगे भी इस क्षेत्र के लोगों द्वारा जो भी कार्य बताए जाएंगे उन्हें पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कच्चे बांध रोड को पक्का करने के कार्य पर लगभग सवा करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी, जिसमें 50 लाख रुपए की राशि उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से तथा 75 लाख रूपए की राशि कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा खर्च की जाएगी। उन्होनें कहा कि इस बांध के बनने से डिफेन्स कॉलोनी के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा रोड का निर्माण प्रारंभ होने से आज लोगों की यह पुरानी मांग भी पूरी हो गई हैं। इससे पहले डिफेन्स कॉलोनी के साथ-साथ नजदीक लगते क्षेत्रों में उन्होंने विकास कार्यो को पूर्ण करवाया है। डिफेंस कॉलोनी में नालियां, गलियां, सडक़ें, स्ट्रीट लाईटों के साथ-साथ अन्य विकास कार्य करवाए गए हैं, सीवरेज का कार्य भी यहां पर करवाने का काम किया जा रहा हैं।
जहां विकास कार्यों के दर्शन नहीं होते थे वहां विकास कार्य करवाए-गृह मंत्री अनिल विज
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि डिफेंस कालोनी ही नहीं, बीडी फ्लोर मील के पीछे जितने भी कॉलोनियां है जहां पर विकास कार्यों के दर्शन तक नहीं होते थे, वहां पर उन्होंने विकास कार्य करवाए। इसके साथ-साथ चन्द्रपुरी, सुन्दर नगर जोकि विकास कार्यो से अछुता था, वहां पर भी विकास कार्य करवाए। उन्होंने कहा काम करना हमारा धर्म हैं। उन्हेंने बताया कि सन् 1999 में मैंने यहां पर पेयजल की पाईप लाईन डलवाई थी, समय के मुताबिक अब क्षेत्र बढ् गया हैं, इसलिए लोगों को आगे पेयजल की समस्या न हो इसके लिए अद्दोमाजरा से दूसरी पेयजल पाईप लाईन कलरहेड़ी तक बिछाई जा रही है। यहां पर बूस्टर भी बनाया गया हैं ताकि बिना मोटर के तीसरी मंजिल तक आसानी से पानी पहुंच सके।
राज्य सरकार को ट्रांसफर होनी चाहिए डिफेंस कालोनी बांध रोड- मंत्री अनिल विज
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि क्षेत्र के मामले में अम्बाला छावनी की स्थिति कुछ अलग है। कुछ क्षेत्र नगर परिषद में आता है तो कुछ क्षेत्र कैंटोनमेंट बोर्ड के तहत आता हैं। डिफेंस कालोनी बांधी रोड कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन है जोकि हरियाणा सरकार को स्थानांतरित होनी चाहिए ताकि भविष्य में यहां आसानी से कार्य हो सके। उन्होंने कहा अम्बाला छावनी को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार और कैंटोनमेंट बोर्ड को मिलकर कार्य करना है।
500 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा शहीदी स्मारक-मंत्री अनिल विज
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि 500 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी जीटी रोड पर अम्बाला में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का शहीदों को समर्पित शहीदी स्मारक बनाने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी, इस स्मारक को बनाए जाने के लिए उन्होंने लम्बी लड़ार्ई लड़ी, हर मंच से यहां पर स्मारक बनाए जाने की बात रखी। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस स्मारक को बनाए जाने की स्वीकृति दी और आज यहां पर भव्य स्मारक बनाने का काम किया जा रहा हैं, जिसका कार्य तेजी से जारी हैं।
अम्बाला छावनी के चारों तरफ 6 लेन की रिंग रोड बन रही है जोकि डिफेंस कालोनी के बिल्कुल नजदीक होगी। अम्बाला-साहा रोड जोकि एक्सीडेंट रोड होती थी, वहां पर आज फोर लेन का राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया गया हैं। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अम्बाला छावनी का नागरिक अस्पताल, अटल कैंसर केयर सेंटर, होम्योपैथिक कॉलेज, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का फीफा से अप्रूव्ड फुटबाल स्टेडियम, ऑल वैदर स्वींमिग पूल, जिम्रास्टिक हॉल, लघु सचिवालय, योगशालाएं, गांधी ग्रांउड के नजदीक बैंक स्केव्यर कम शॉपिंग मॉल के साथ-साथ शहर से बाहर अनाज मंडी तथा 150 से अधिक धर्मशालाओं व अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अम्बाला छावनी के लोगों ने कभी यह सोचा भी नहीं था कि यहां पर हवाई अड्डा बनेगा, 20 एकड़ में डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा हैं, उम्मीद है कि मई माह से यहां से उड़ान भरेगी। हवाई अड्डे के आने से शहर की सुन्दरता बढती है और शहर का विकास तेजी से होता हैं।
डिफेंस कालोनी की लाइफ लाइन कही जाने वाली डिफेंस कालोनी बांध रोड के लिए राशि उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद किया
इससे पहले डिफेंस कालोनी गुड सिटिजन वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए यहां पर इस क्षेत्र के लोगों को जो ऐतिहासिक सौगात मिली है उसके लिए उन्होंने गृह मंत्री का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया। उन्होंने बताया यह रोड डिफेंस कालोनी की लाइफ लाइन है। सोसाइटी के चेयरमेन रिटायर्ड कर्नल एमएस मेहला ने सोसायटी के द्वारा जनहित के लिए जो कार्य किए जा रहें है उसके बारे गृह मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। मनोनित सदस्य अजय बवेजा ने मुख्यअतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि गृह मंत्री ने कैन्टोनमेंन्ट बोर्ड क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए 10 करोड रूपए की राशि मंजूर करवाई, जिससे यहां पर विकास कार्यो को करवाने का काम किया गया है, इसके अलावा उन्होनें कैन्टोमेंन्ट बोर्ड के तहत आने वाले सभी वार्डो में अनगिनत विकास कार्यो को करवाने का काम किया गया हैं।
यह लोग मौजूद रहे
इस मौके पर स्टेशन कमांडर व कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर रणजीत सिंह, कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ विनित लौटे, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, सोसायटी से चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस मेहला, प्रधान अजीत नरवाल, उप प्रधान सब मेजर जयवीर सिंह, सचिव रणजीत सिंह, संयुक्त सचिव हंस राज राणा, कोषाध्यक्ष आरके शर्मा, रोहित शर्मा, रणधीर, राज सिंह, मनोनीत सदस्य अजय बवेजा, रवि सहगल, शैली खन्ना, विकास चौहान, राजकुमार राजा, भोला विज, रामबाबू यादव, दीपक ओबराय, भारत कोछड़, जग्गी कलरहेड़ी, अनुज यादव के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *