अम्बाला, 29 जनवरी
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जीरो टोलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार को खत्म करने व कास्टिज्म से उपर उठकर जनहित के लिये कार्य कर रहे हैं। उसी तर्ज पर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा करके विस्तार से समीक्षा करके जो भी कार्य अधूरे हैं, उन्हें पूरा करवाना है। आज की बैठक के दौरान जिन कार्यों के तहत अनियमितता पाई गई, उन कार्यों को दुरूस्त करने बारे भी सम्बन्धित को निर्देश दिये गये हैं। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा सोमवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त डा0 शालीन, अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पिछली बैठक के दौरान एजेंडे के तहत जिन बिन्दूओं पर चर्चा करके उन्हें दुरूस्त करने बारे निर्देश दिये गये थे, उनकी उन्होंने विस्तार से समीक्षा करते हुए जानकारी हासिल की। आज की बैठक के दौरान एजेंडे में रखे तमाम बिंदुओं बारे विस्तार  से चर्चा करते हुए सम्बन्धित को निर्देश भी दिये गये। इसके साथ-साथ सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जारी फंड के बारे सही जानकारी न होने के चलते उपायुक्त को इस विषय के तहत चार सदस्यीय कमेटी गठित करने के व सुलभ शौचालयों की स्थिति की सही जानकारी सम्बन्धित अधिकारी को न होने बारे भी इस मामले में अगली बैठक से पहले इन शौचालयों की सही जानकारी हासिल कर वैरीफिकेशन कर उसकी वास्तविक रिपोर्ट पेश करने बारे कहा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जो कल्याणकारी नीतियां एवं योजनाएं क्रियान्वित की गई है उनका लाभ लोगों को मिलना सुनिश्चित होना चाहिए। योजनाओं को क्रियान्वित करने में यदि कोई समस्या आ रही है तो सामंजस्य बनाकर सम्बन्धित विभाग उस कार्य को करे। मकसद योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जायेगी।
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बैठक के दौरान एंजैडे में रखे बिंदुओ के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल अंत्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन-शहरी व ग्रामीण, जल जीवन मिशन, एकीकृत वाटर शेड प्रबन्धन कार्यक्रम, डिजिटल भारत, भू अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, श्याम प्रसाद मुखर्जी रर्बन मिशन, सांसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), समग्र शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना, मिड डे मील, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना व डिजिटल इंडिया शामिल थे, और इन पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी योजनाओं के दृष्टिगत और बेहतर तरीके से कार्य करने बारे अधिकारियों को निर्देश दिए।
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने दीन दयाल अंत्योदय योजना (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) विषय पर समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को कहा कि महिलाओं द्वारा जो उत्पाद तैयार किये जाते हैं, उनका जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रचार-प्रसार करवाएं, स्टाल लगवाएं ताकि इन उत्पादों की ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो सके। सम्बन्धित ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला में महिलाओं द्वारा फुलकारी, हाथ से सूत के पीड़े, खादी क्षेत्र व कंटीन क्रियान्वित की हुई है। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत भी समीक्षा की और जहां पर विकास कार्य शुरू नहीं हुए थे, या शुरू हो चुके हैं, उन कार्यों को तेजी से करने बारे निर्देश भी दिये। एकीकृत जल प्रबन्धन के तहत सम्बन्धित अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 10 कार्य स्वीकृत किये गये थे, जिसके लिये 34 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी और यह सभी कार्य 15 फरवरी तक पूरे हो जाएंगे।
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बैठक के दौरान सम्बन्धित विभाग के जो वरिष्ठ अधिकारी थे, उनके बैठक में उपस्थित न होने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि बैठक को लिये जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि जनहित से जुड़े जो विकास कार्य होते हैं, उन्हें बेहतर समन्वय के साथ करवाया जा सके।
बॉक्स:- बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए व उनके द्वारा पूछे गये प्रश्न का उत्तर देते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पिछली बैठक के दौरान जिन विषयों पर चर्चा की गई थी, उनकी समीक्षा की गई है। जिन कार्यों में देरी हुई है, उसे दुरूस्त करने बारे सम्बन्धित को निर्देश भी दिये गये हैं। सफाई व्यवस्था के विषय को लेकर उन्होंने कहा कि सम्बन्धित को निर्देश दिये गये हैं कि सफाई व्यवस्था के कार्य को दुरूस्त करवाया जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता, नगर निगम के डीएमसी दीपक सूरा, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीआरओ कैप्टन विनोद शर्मा, जिला खेल अधिकारी राम निवास, डीआईओ अरविंदजीत, कार्यकारी अधिकारी पंचायत विभाग जिले सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, एलडीएम पुनीत कुमार, जिला कल्याण अधिकारी अंजु बंसल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीएफओ पवन शर्मा, डीएचओ डा0 विरेन्द्र, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, सुशील सिंगला के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ-साथ ब्लॉक समिति के चेयरमैन व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *