कुरूक्षेत्र में चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर बोले नायब सैनी: कार्यकर्ताओं का संकल्प दिलाएगा प्रचंड जीत
कुरूक्षेत्र, 30 जनवरी। कुरूक्षेत्र में लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रदेश की जनता मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री की शपथ लेते देखने के लिए उत्साहित है। मंगलवार को कुरूक्षेत्र कार्यालय के शुभकामनाएं अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के संबोधन से पहले उपस्थित लोगों ने बड़ी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के संबोधन को भी सुना। मुख्यमंत्री अंबाला से और प्रदेश प्रभारी फरीदाबाद से संबोधित कर रहे थे, जिन्हें कुरुक्षेत्र में भी सुना।
मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों से जनता उत्साहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग इन 10 सालों में जो भी योजनाएं चलाई उसका सवाया करके जनता के बीच भेजने का काम मनोहर सरकार ने किया है। श्री सैनी  ने कहा कि मनोहर सरकार की गुड गर्वनेंस की चर्चा पूरे देश में होती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। मोदी सरकार की योजनाओं का परिणाम है कि आज महिलाओं को दूर-दूर से सिर पर मटका रखकर पानी नहीं लाना पड़ रहा, बल्कि हर घर में नल से स्वच्छ जल आ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की बात करें तो किसान मोदी-मनोहर सरकार की नीतियों से खुशहाल हैं। किसानों को पता है कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसान हितैषी है और हर किसानों के खातों में सीधे 6 हजार हर साल आ रहे हैं।
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खराब फसल होने पर 11 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर हुए हैं। हरियाणा में मनोहर सरकार ने बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को रोजगार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनता के आशीर्वाद तथा कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार केंद्र में मोदी और हरियाणा में मनोहर सरकार बनना तय है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने गरीब हितैषी योजनाएं चलाकर गरीबों के जीवन को सरल किया है। केंद्र व हरियाणा सरकार बिना किसी भेदभाव के अंत्योदय के लिए कार्य कर रही है। अब किसी भी व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
श्री सैनी ने कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए और अधिक मेहनत से कार्य करें। श्री सैनी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है और कार्यकर्ताओं के दम तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार भी डबल इंजन सरकार बनेगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव राहुल राणा, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रवि बतान, कैथल जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन कैलाश भगत, वाइस-चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार भारतभूषण भारती, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य साहिल सुधा, जिला परिषद अध्यक्ष कंवलजीत कौर, जिला महामंत्री जसविन्द्र सैनी, सर्बजीत विर्क, प्रदेश सचिव अनुसूचित मोर्चा रामपाल पाली, जिला उपाध्यक्ष महेश परचा, पूर्व मंत्री देवेन्द्र शर्मा, ग्रीवेंस कमेटी मेम्बर विनीत क्वात्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंदर सांगवान, जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, दिवाकर, सतबीर मंगोली, नवाब सिंह संधू, एडवोकेट विनीत बजाज, मण्डल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, विजय कम्बोज, सोशल मीडिया प्रमुख राहुल शर्मा, गुलशन सैनी, अनुमाल्यान, विजयलक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *