मैप मॉई इंडिया ने मैपलैस एप पर ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर तीर्थ स्थल को किया शामिल, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का किया जाएगा देश-विदेश में प्रोमोशन, उपायुक्त शांतनु शर्मा के प्रयासों से मैप मॉई इंडिया ने लिया ऐतिहासिक निर्णय
कुरुक्षेत्र 16 नवंबर   उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का भारत के साथ-साथ विभिन्न देशों में प्रोमोशन किया जाएगा। इस वर्ष गीता महोत्सव का प्रचार-प्रसार करने के लिए मैप मॉई इंडिया ने प्रशासन के साथ हाथ मिलाया है। इस संस्थान ने मैपलैस एप तैयार की है। इस एप पर ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर तीर्थ के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्र को सहजता से देखा जा सकेगा और लोग इसे अपने मोबाईल पर डाउनलोड करके कुरुक्षेत्र के बारे में सहजता से जान सकेंगे। अहम पहलू यह है कि उपायुक्त शांतनु शर्मा और केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी के विशेष प्रयासों से मैप माई इंडिया संस्थान ने इस योजना को अमली जामा पहनाने का काम किया है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मैप माई इंडिया के मार्केटिंग वाईस प्रेजिडेंट अली रिजवी और केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के देश और विदेशों में प्रोमोशन करने पर चर्चा की है। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने मैप माई इंडिया के प्रतिनिधि के समक्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के इतिहास के बारे में बारीकी से चर्चा की और कुरुक्षेत्र के हजारों वर्ष पुराने इतिहास को भी संस्थान के प्रतिनिधि के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि गीता स्थली ज्योतिसर में 5159 वर्ष पूर्व महाभारत युद्ध के दौरान अर्जुन का मोह भंग करने और कर्म करने का संदेश दिया। इन गीता उपदेशों को आज भी पूरे विश्व में स्मरण किया जाता है और आज भी पूर्णत्य मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते है। इस पावन धरा पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हर वर्ष हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया जा रहा है। इतना ही नहीं 48 कोस के तीर्थों के इतिहास के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इन तमाम पहलुओं को जानने के बाद मैप माई इंडिया के अधिकारियों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का प्रोमोशन करने का निर्णय लिया।
उपायुक्त ने कहा कि मैप माई इंडिया द्वारा मैपलैस एप तैयार की गई है। इस एप पर ब्रह्मसरोवर के साथ-साथ गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र, अक्षर धाम, श्री तिरुपति बाला जी मंदिर, श्री ज्ञान मंदिर, जय राम विद्या पीठ के साथ-साथ आस-पास के ऐतिहासिक स्थलों के दृश्यों को देखा जा सकेगा। इतना ही नहीं गीता स्थली की वीडियो और फोटो को भी अपलोड किया जाएगा। इस सारे कार्य को करने के लिए मैप मॉई इंडिया द्वारा ड्रोन के माध्यम से ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर के तीर्थों की मैपिंग करवाई गई है और एक या दो दिन में इन तीर्थो की वीडियों और फोटो को अपलोड करने का प्रयास किया जाएगा। इस मैपलैस एप को एंड्रोएड और एप्पल फोन पर डाउनलोड कर सकेगा। इससे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का प्रोमोशन और प्रचार-प्रसार और तेजी के साथ किया जा सकेगा, हालांकि प्रदेश सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से विभिन्न संसाधनों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *