अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री 23 नवंबर को करेंगे बातचीत, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के शिल्प मेले का आगाज होगा 19 नवंबर से
कुरुक्षेत्र 16 नवंबर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में कुरुक्षेत्र की अधिक से अधिक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। यह बातचीत संभावित 23 नवंबर को कुरुक्षेत्र में हो सकती है।
विधायक सुभाष सुधा ने बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में पहली बार कुरुक्षेत्र की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जा रहा है, हालांकि वर्ष 2015 से महोत्सव में संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की जा रही है और यह प्रयास लगातार सार्थक भी सिद्ध हो रहे है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को आमजन का महोत्सव बनाया जाए और आम नागरिकों को महोत्सव की कमान सौंपी जाए। यह तभी संभव होगा जब सभी संस्थाएं, धार्मिक, सामाजिक, डॉक्टर, वकील आदि शामिल होंगे। सभी मिलकर अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव  को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन करें और मुख्य कार्यक्रमों में सरकार और प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल इन्हीं तमाम पहलुओं को जहन में रखकर संभावित 23 नवंबर को  कुरुक्षेत्र में ही अलग-अलग संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चरणवद्घ बातचीत करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करेंगे। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 के शिल्प और क्राफ्ट मेले का शुभारंभ 19 नवंबर को होगा और मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर से शुरू होकर 4 नवंबर तक चलेंगे। इस महोत्सव में लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है, इस वर्ष कोरोना काल के बाद पहली बार बडे और भव्य स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *