पर्यटकों ने किया शहीदों के बलिदान और वीरता को नमन

अंबाला, 28 नवंबर — हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से निर्मित आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक 1857 की क्रांति से जुड़े वीर शहीदों के बलिदान, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की गौरवगाथा का व्याख्यान कर रहा है। स्मारक को देखने के लिए प्रदेश के सैकड़ों लोग पहुंच रहे है। पर्यटकों ने गाइड के माध्यम से 1857 स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति से जुड़े वीर शहीदों के बलिदान, संघर्ष ऐतिहासिक घटनाओं, वीर क्रांतिकारियों की भूमिका और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष को करीब से जाना।
स्मारक में प्रदर्शित दुर्लभ ऐतिहासिक जानकारियां, आकर्षक संरचना और प्रभावशाली प्रस्तुति ने आगंतुकों को भावुक कर दिया। लोगों ने कहा कि यह स्मारक केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान, त्याग और वीरता की जीवंत धरोहर है।

कुरुक्षेत्र से पहुंचे जसवीर ने शहीद स्मारक की सभी गैलरियों का किया अवलोकन, 1857 की क्रांति के गौरवशाली इतिहास को करीब से जाना
1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक गाथा और वीर शहीदों के बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्थापित शहीदी स्मारक, अंबाला में कुरुक्षेत्र से पहुंचे जसवीर ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्मारक की सभी गैलरियों का अवलोकन किया और 1857 की क्रांति से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम, वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष तथा उनके बलिदान से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
जसवीर ने स्मारक में प्रदर्शित ऐतिहासिक चित्रों, दस्तावेजों, मूर्तियों एवं अन्य प्रदर्शनों को बड़ी रुचि के साथ देखा। उन्होंने सभी गैलरियों के माध्यम से देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के योगदान को जाना।
उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोडऩे का सराहनीय माध्यम है।

रिद्धिमा ने परिवार सहित किया शहीद स्मारक का भ्रमण, 1857 की क्रांति के गौरवशाली इतिहास को जाना
1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक गाथा और वीर शहीदों के बलिदान को समर्पित शहीद स्मारक में रिद्धिमा ने अपने परिवार सहित भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्मारक की विभिन्न गैलरियों का अवलोकन किया तथा 1857 की क्रांति से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों, वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और उनके अतुलनीय बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
रिद्धिमा और उनके परिवार ने स्मारक में प्रदर्शित ऐतिहासिक चित्रों, मूर्तियों, दस्तावेजों एवं अन्य प्रदर्शनों को रुचि के साथ देखा। उन्होंने जाना कि किस प्रकार देश के वीर सपूतों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए स्वतंत्रता की अलख जगाई और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर रिद्धिमा ने कहा कि शहीद स्मारक का भ्रमण उनके और उनके परिवार के लिए एक ज्ञानवर्धक एवं यादगार अनुभव रहा।

अरविंद कुमार ने परिवार सहित किया शहीद स्मारक का भ्रमण, 1857 की क्रांति के इतिहास से हुए रूबरू
1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली गाथा और वीर शहीदों के बलिदान को समर्पित शहीद स्मारक में अरविंद कुमार ने अपने परिवार सहित भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्मारक की विभिन्न गैलरियों का अवलोकन किया और 1857 की क्रांति से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष तथा उनके अद्वितीय बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
अरविंद कुमार एवं उनके परिवार ने स्मारक में प्रदर्शित ऐतिहासिक चित्रों, मूर्तियों, दस्तावेजों और अन्य प्रदर्शनों को उत्सुकता के साथ देखा। उन्होंने जाना कि किस प्रकार देश के वीर सपूतों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए स्वतंत्रता की अलख जगाई और राष्ट्र की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।इस अवसर पर अरविंद कुमार ने कहा कि शहीद स्मारक का भ्रमण उनके और उनके परिवार के लिए एक यादगार एवं ज्ञानवर्धक अनुभव रहा। पर्यटकों ने कहा कि ऐसे स्थल न केवल इतिहास की जानकारी देते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने अनसघ वीरों के बलिदानों का सम्मान करने और राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा भी देते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *