नारद और सनकादि कुमारों के प्रसंग से समझाया भक्ति का महत्व, कथा श्रवण के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
करनाल, 23 नवंबर। श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला जीवन दर्शन है। जो कर्म हमें सत्य से जोड़ता है, वही वास्तविक भागवत कर्म है। यह उद्गार विश्वविख्यात कथावाचक आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने करनाल के सेक्टर-12 स्थित हुड्डा ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किए।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में आचार्य श्री मृदुल कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान करवाया। कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर नजर आया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे और भजनों एवं आध्यात्मिक प्रसंगों के माध्यम से प्रभु भक्ति में लीन दिखाई दिए। कथा के दूसरे दिन महाराज श्री ने नारद और सनकादि कुमारों के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत मनुष्य को केवल शुभ कर्म करने की शिक्षा नहीं देती, बल्कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश भी देती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में जब भक्ति का भाव जागृत होता है तो उसके विचारों में सकारात्मकता आती है और जीवन में आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण और अध्ययन करने से मनुष्य को आत्मिक शांति, सुख और समृद्धि की अनुभूति होती है। कथा व्यक्ति को विकारों से दूर कर सदाचार, सेवा, प्रेम और समर्पण की भावना से जीवन जीने की प्रेरणा देती है। आज के भागदौड़ भरे जीवन में श्रीमद्भागवत का संदेश मनुष्य को मानसिक शांति और सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण है।
उल्लेखनीय है कि इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन एवं जय श्री राम एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सतीश गुप्ता की ओर से अपने पूज्य माता-पिता लाला मनीराम एवं प्रेमवती की स्मृति में करवाया जा रहा है। आयोजन में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का सानिध्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक आकर्षण बना हुआ है।
इस अवसर पर राजकुमार सिंगला, पवन कुमार सिंगला, सोहन लाल सिंगला, रतन लाल सिंगला, विनोद कुमार सिंगला, देसराज गुप्ता, लिबर्टी ग्रुप के एमडी शम्मी बंसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *