सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश
करनाल, 20 नवंबर। सीटीएम सुरेश कुमार ने कहा कि सीएम विंडो में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करें, शिकायतों को लंबित न रखें, समय रहते समस्या का हल निकालें और लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर ना कटवाएं। सुशासन के प्रति आम जनता का विश्वास मजबूत करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2023, 2024 व 2025 से लंबित शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करेंँ।
सीटीएम शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित करें। इन शिकायतों को श्रेणी अनुसार रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि सबसे पुरानी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें और हल हो चुकी शिकायतों की जानकारी शिकायतकर्ता को अवश्य दें। मुख्यालय को ट्रांसफर की जाने वाली शिकायतों का फॉलोअप जरूर लें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।
