सीएम विंडो, जन संवाद, समाधान प्रकोष्ठ व सीपीग्राम पोर्टल पर आई शिकायतों की सप्ताह में दो दिन होगी समीक्षा, अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदारी से करें कार्य।
करनाल 20 नवंबर,
          नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पारस भगोरिया ने नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने सी.एम. विंडो, जन संवाद, समाधान प्रकोष्ठ तथा सीपीग्राम (सी.पी.जी.आर.ए.एम.) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से एक-एक शिकायत की स्थिति और कार्रवाई की जानकारी ली। बैठक में अभियंता, सफाई, भूमि, सम्पत्ति कर, भवन, विज्ञापन व आई.टी. शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सप्ताह में दो दिन होगी शिकायतों की समीक्षा।
संयुक्त आयुक्त ने निर्देश दिए कि शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान समय पर हो सके।
बिना अंडरटेक किए कोई शिकायत न रहे लंबित।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत बिना अंडरटेक किए लंबित नहीं रहनी चाहिए। पोर्टल पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को तत्काल अंडरटेक कर संबंधित शाखा द्वारा प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जाए।
सफाई, अवैध डेयरी व विज्ञापन संबंधी शिकायतों पर सख्ती।
सफाई शाखा को शहर की स्वच्छता संबंधी शिकायतों का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए गए। अवैध रूप से संचालित डेयरियों की शिकायत मिलने पर नियमानुसार चालान करने तथा अवैध विज्ञापनों से संबंधित शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।
कार्रवाई के बाद पोर्टल पर अपलोड करनी होगी एटीआर।
संयुक्त आयुक्त ने निर्देश दिए कि शिकायतों पर कार्रवाई करने के बाद एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) संबंधित पोर्टल पर समय पर अपलोड की जाए। कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की निगरानी मुख्यालय एवं मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से भी की जा रही है, इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और नागरिकों को समयबद्ध राहत प्रदान करना सुनिश्चित करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *