कलियुग में अपने भक्तों के लिए सहारा बनकर आए है बाबा श्याम : रेणु बाला गुप्ता
-देवउठनी एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बाबा का जन्मोत्सव, मेयर रेणु बाला गुप्ता ने केक काटकर दी बधाई
करनाल, 20 नवंबर  : शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर बाबा श्याम का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव को लेकर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। फूलों की आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा बाबा का भव्य दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। दिनभर भक्तों ने बाबा के दर्शन कर माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा श्याम का केक काटकर खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में बाबा मस्त गिरी अखाड़े के महंत श्री-श्री 1008 प्रह्लाद गिरी जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। सुबह मेयर रेणु बाला गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता और रिषभ गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया। महंत श्री-श्री 1008 प्रह्लाद गिरी जी महाराज, मेयर रेणु बाला गुप्ता, बृजगुप्ता ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि बाबा श्याम कलियुग में अपने भक्तों के सहारे और संकटमोचक के रूप में पूजे जाते हैं। उनकी कृपा से भक्तों को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढऩे की शक्ति और विश्वास मिलता है। इस मौके पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं। प्रह्लाद गिरी जी महाराज ने जन्मोत्सव पर बाबा का गुणगान कर इस दिन को यादगार बना दिया। दिल्ली से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक विक्की सूफी और पानीपत से भजन गायिका दीक्षा वधवा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से बाबा श्याम का गुणगान किया। बाबा के भजनों की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरा मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में बाबा के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आयोजन में त्रिलोकपुर माता बाला सुंदरी के मुख्य पुजारी बिट्टू भगत जी, सहज गिरी अखाड़े के महंत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर कमेटी की ओर से सभी भक्तों को केक का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, राजेश गर्ग, महेंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, रामकरण गोयल, कृष्ण गोयल, एमके गुप्ता, विनोद गोयल, अशोक सिंघला, पवन गुप्ता, पंकिल गोयल, सुभाष बसंल, आकाश, दीपक, राजेश सिंघला, हरीश गोत्तम शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।
बॉक्स
मंदिर में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
जन्मोत्सव के अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें करनाल के शाह अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने श्रद्धालुओं और आमजन के स्वास्थ्य की जांच की। धार्मिक आयोजन के साथ स्वास्थ्य सेवा की इस पहल की भी लोगों ने सराहना की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *