डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र पुलिस ने संत रामपाल आश्रम पीपली पर फायरिंग मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने संत रामपाल आश्रम पीपली पर फायरिंग मामले में शामिल आरोपी प्रेम चन्द वासी अरजेहडी जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में पुरुषोतम दास सेवादार संत रामपाल आश्रम पीपली ने बताया कि वह सतलोक आश्रम कुरुक्षेत्र के प्रबन्धन की सेवा संभालता है। दिनांक 2 अक्टूबर 2026 की रात को संत रामपाल जी महाराज कुरुक्षेत्र आश्रम में आने वाले थे। दिनांक 21/22 अक्टूबर 2026 की रात को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा कुरुक्षेत्र आश्रम पर फायरिंग की गई। जिसके कारण संत रामपाल जी महाराज का कुरुक्षेत्र आश्रम आने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ा। उसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स/ट्विटर आदि) पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस फायरिंग की खुलेआम जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो व पोस्ट वायरल किए जा रहे हैं। इन पोस्ट्स के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज एवं उनके अनुयायियों को खुली धमकियां दी जा रही हैं और समाज में तनाव व अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई।
24 अक्टूबर को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक गिरवर शर्मा, वीरेंद्र विक्रम, मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार व राजेश कुमार की टीम ने संत रामपाल आश्रम पीपली पर फायरिंग मामले में शामिल आरोपी प्रेम चन्द वासी अरजेहडी जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
