कुरुक्षेत्र, 19 अक्तूबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विधि संस्थान के विद्यार्थियों ने हरियाणा सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विधि संस्थान का नाम रोशन किया है। 18 अक्टूबर 2026 को घोषित परीक्षा परिणाम में संस्थान की मृदुला, सुकृति, सताक्षी और दिनेश सहित अनेक विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इस उपलब्धि के लिए कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विधि संस्थान के निदेशक प्रो. अमित लूदरी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने घोषणा की कि सभी चयनित विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के शिक्षकों एवं अन्य सदस्यों ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
