कुरुक्षेत्र, 19 अक्टूबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की यूटीडी एनएसएस इकाई-1 के स्वयंसेवक व इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के विद्यार्थी नितिन का उत्तर क्षेत्रीय एनएसएस पूर्व-गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 के लिए चयन हुआ है। यह शिविर हरियाणा के गुरुग्राम स्थित द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, खेंटावास में आयोजित किया जा रहा है।
इस उपलब्धि पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने स्वयंसेवक नितिन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामूहिक कार्य भावना और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि नितिन का चयन उनकी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वयंसेवक नितिन शिविर में अपनी प्रतिभा एवं समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। नितिन की यह उपलब्धि अन्य एनएसएस स्वयंसेवकों को भी राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।
