र्गदर्शन में थाना कृष्णा गेट की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी राजकुमार उर्फ राजु वासी श्याम कालोनी थानेसर को गिरफतार करके उनके कब्ज़ा से 6.85 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक कृष्णलाल, सिपाही मजींत, विकास, अकिंत व महिला सिपाही मौसम की टीम माता भद्रकाली चौक झासां रोड कुरुक्षेत्र पर मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि राजकुमार उर्फ राजु वासी श्याम कालोनी नजदीक भद्रकाली मंदिर थानेसर अपने घर पर चिट्टा/हैरोईन बेचने का काम करता है। जो आज भी राजकुमार उर्फ राजु अपने घर मे काफी मात्रा मे चिट्टा/हैरोईन लेकर अपने घर मे बेचने के लिए रखा हुआ है और जो थोडा-थोडा करके चलते फिरते नशा करने वाले नशेडियो को चिट्टा/हैरोईन बेच रहा है। अगर तुरंत रेड करके राजकुमार उर्फ राजु को काबू करके उसके मकान की तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा में चिट्टा/हैरोईन बरामद हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम राजकुमार उर्फ राजु वासी श्याम कालोनी थानेसर के मकान पर पहुंची जहां घर में एक व्यक्ति हाजिर मिला। पुलिस टीम द्वारा नामपता पूछने पर उसने अपना नाम राजकुमार उर्फ राजु वासी श्याम कालोनी थानेसर बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर की तलाशी लेने पर आरोपी से 6.85 ग्राम चिट्टा/हैरोईन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक जसबीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
अवैध रूप से शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार, 8 बोतल शराब बरामद
कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस चौंकी सुभाष मंडी की टीम ने अवैध रूप से शराब रखने के आरोपी सचिन अनेजा वासी वशिष्ट कॉलोनी थानेसर को गिरफ्तार करके उसके कब्ज़ा से करीब 8 बोतल ठेका शराब देसी बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया 18 अक्टूबर 26 को थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी चौंकी के मुख्य सिपाही सुदेश कुमार व सहायक उप निरीक्षक नैब सिंह की टीम ने सचिन अनेजा वासी वशिष्ट कॉलोनी थानेसर को बिना लाईसैंस/अनुमति के शराब बेचने के आरोप में गांधी पार्क थानेसर से काबू किया। आरोपी के कब्जा से 8 बोतल ठेका शराब देशी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
