अंबाला विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने दादूपुर-नलवी नहर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसान कई दशकों से इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का करीब 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र क्षेत्र में इस परियोजना से किसानों की हजारों एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलता। साथ ही वाटर रिचार्जिंग के चलते भूजल स्तर में भी सुधार होता। उन्होंने कहा कि किसान आज भी एक-एक बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।निर्मल सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार उन्हें खेत और खलिहान छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने दादूपुर-नलवी नहर परियोजना को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई। उपरोक्त जानकारी बाबैन में आयोजित प्रेस वार्ता में दी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता की भावनाओं के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा इसका जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लाडवा की सड़कों की हालत खराब है और क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं को लेकर मांगें उठाई जा रही हैं। मेवा सिंह ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से लाडवा क्षेत्र में कितने युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया, इसका श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और सरकार केवल दावे कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने वोट चोरी की है और इसकी सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को जमीनी स्तर पर उठा रही है।मेवा सिंह ने कहा कि मंडियों पर दबाव बढ़ रहा है और किसान अपनी फसलों को औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान और उनकी फसलों के उचित मूल्य की मांग उठाई। इस अवसर पर शाहाबाद विधायक रामकरण काला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयपाल पांचाल, राकेश अग्रवाल, मामचंद प्रजापत, परवीन सिंगला, जसमेर सिंह, के अलावा कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *