ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हर रक्तदाता को 1100-1100 रुपए स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की
भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा अम्बाला छावनी के दलीपगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाया उत्साह
अम्बाला, 03 अक्टूबर – देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्ष जनसेवा समर्पण के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा संकल्प/सेवा सेतु अभियान के तहत आज अम्बाला छावनी स्थित कम्युनिटी सेंटर, दलीपगढ़ में ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए 101 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने वर्चुअल इस शिविर से जुड़ते हुए रक्तदान करने वाले हर रक्तदाताओं को अपने स्वैच्छिक कोष से 1100-1100 रुपये प्रोत्साहन स्वरूप देने की घोषणा की और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
भाजपा ग्रामीण मंडल प्रभारी किरणपाल चौहान और प्रधान विकास बहगल ने बताया कि शिविर में सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी की अनुभवी टीम की देखरेख में 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया। उन्होंने बताया कि शिविर में युवा रक्तदाताओं ने पूरा उत्साह दिखाया और उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो का उत्साह भी बढ़ाया गया।
गौरतलब है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 4 अक्टूबर, रविवार को जीएमएन कालेज में प्रातः 11 बजे से “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं माताओं से जुड़ी मोदी सरकार की पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
आज शिविर के दौरान अम्बाला छावनी की एसडीएम कनिका गोयल, ग्रामीण मंडल प्रभारी किरणपाल चौहान, मंडल अध्यक्ष विकास बहगल, महामंत्री राम बाबू यादव, भारत कोछड़, बिल्लू राणा, दीपक दीप, ऊषा तोमर, नविंदर सिंह, मदन लाल शर्मा, रीना शाक्य, शिल्पा पासी, मोहित कौशिक, बबीता जेना, साधना रानी, हिमांशु सिंह, अभिषेक धीमान, मुकेश पासी, विकास चौहान आदि मौजूद रहे।
