एनएसयूआई करनाल के जिला अध्यक्ष नवनीत रंधावा की अगुवाई में करनाल में युवा मशाल मार्च, दीपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस नेताओं ने दी शहीद को श्रद्धांजलि
करनाल, 28 सितंबर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर एनएसयूआई करनाल के जिला अध्यक्ष नवनीत रंधावा की अगुवाई में शहीद भगत सिंह युवा मशाल मार्च निकाला गया। मंगल सैन ऑडिटोरियम से शुरू हुआ मार्च शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक पहुंचा। इस मौके पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस नेताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इससे पहले कांग्रेस नेताओं और युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का संदेश दिया। मार्च के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने हरियाणा में वोट चोरी के आरोपों को लेकर सरकार को बर्खास्त कर विधानसभा भंग करने और दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई।
दीपेंद्र हुड्डा ने करनाल की स्मार्ट सिटी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह की प्रतिमा जैसे महत्वपूर्ण स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए। शहीदों का सम्मान केवल प्रतिमा स्थापित करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए।
इस मौके पर नवनीत रंधावा ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए साहस, विचार और संघर्ष की प्रेरणा हैं। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए लोकतंत्र, संविधान और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मशाल मार्च युवाओं की लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और प्रदेश अध्यक्ष अविनाश यादव ने भी युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक और एकजुट होने का आह्वान किया।
करनाल लोकसभा का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए साहस, त्याग और देश के प्रति समर्पण की मिसाल है।
वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पराग गाबा और ग्रामीण अध्यक्ष राजेश वैद ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर, हरिराम साबा, बिंदर पोसवाल, दिलशेर डाचर, ललित आहूजा, पंकज गाबा, संदीप महाजन, सुरेंद्र नंबरदार, सचिन बुडनपुर, सुमित मडान, प्रवीण पूनिया, सपना राणा, शारदा सिद्धू, सौरभ यादव, अभिजीत दहिया, हर्ष सिद्धू, नरवेर सिंह, मस्ताना सिंह, मिर्जा सहित कई नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
