पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन मोहनलाल बडोली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी, मेयर रेनू बाला गुप्ता और जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सोहन सिंह राणा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
करनाल, 18 सितंबर : मेरठ रोड स्थित राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी में नमो क्रिकेट लीग की शनिवार को शुरुआत हुई। इसमें खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं चेयरमैन मोहनलाल बडोली, सीएम नायब सैनी के राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी, मेयर रेनू बाला गुप्ता,  जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सोहन सिंह राणा, जिला पार्षद गुरदीप बीजना, जिला पार्षद सुरेंद्र कांबोज, समाजसेवी अनिल गुप्ता, साहब सिंह राणा ने पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। शनिवार को हुए मैच में करनाल रॉकस्टार, रिंडल स्टार, जेपी 11, करनाल स्पार्टन, रामपुरा, सांभली,दनियालपुर, पड़वाला टाइगर और रायतखाना वॉरियर्स ने अपने मैच जीते।
मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल सेक्रेटरी तरुण भंडारी ने कहा नमो क्रिकेट लीग को सभी जगह अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, अंबाला से चलकर कुरुक्षेत्र जींद और करनाल पहुंचकर नमो क्रिकेट लीग प्रतियोगिताओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा नशे के खिलाफ जो मुहिम चलाई है उस पर युवाओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सोहन सिंह राणा का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी व्यवस्था की है जिसके चलते खिलाड़ियों में हौसला है, इसके लिए उन्होंने सोहन सिंह राणा को बधाई दी और कहा जो टीमें यहां पर जीतेंगी वह चंडीगढ़ में खेलेंगी।  चंडीगढ़ में 32 टीम खेलेंगी ,28 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक। यह लीग विश्व रिकॉर्ड बना रही है जिसमें आज के दिन 55000 खिलाड़ी खेल रहे हैं। देश के लखनऊ नोएडा मेरठ देहरादून, मुक्तसर, मोगा, फाजिल्का सहित हरियाणा से बाहर भी 70 ग्राउंड में मैच हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर इस क्रिकेट लीग की शुरुआत हुई है।
इससे पहले हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा सरकार में चेयरमैन मोहनलाल कौशिक भी करनाल नमो क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लिया और क्रिकेट शॉट लगाए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की हरियाणा की मंडियों मे धान की खरीद शुरू हो चुकी है। हरियाणा के किसान को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं आने दी जाएगी। नायब सैनी की सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है। 2027 में पंजाब में होने वाले चुनाव में बड़ा बदलाव का दावा भी मोहनलाल बडोली ने किया। पंजाब के मुख्यमंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में अनाप-शनाप बयान देते हैं। भगवंत मान पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं।
करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा देश की सरकार और हरियाणा की सरकार खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आयाम स्थापित कर रही है। नमो क्रिकेट लीग खिलाड़ियों को नशे से दूर करने के लिए अच्छा कदम है।
जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सोहन सिंह राणा ने कहा कि नमो क्रिकेट लीग को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। करनाल के मैदान में करीब 100 टीमें इन मैच में हिस्सा लेंगी और यहां से जो टीमें जीतेंगी वह चंडीगढ़ में खेलेंगी। उन्होंने कहा कि आम दर्शक भी इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकैडमी मेरठ रोड और सेक्टर 9 स्थित क्रिकेट अकादमी में पहुंचे।
फोटो कैप्शन: नमो क्रिकेट लीग की टीमों के साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *