अम्बाला/नारायणगढ़, 17 सितम्बर।  

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बीते कल बुधवार शाम नारायणगढ़ पहुंचकर नारायणगढ़ के दिवंगत नागरिकों के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री सबसे पहले नारायणगढ़ अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री योगेंद्र मोहन शर्मा के निवास पर पहुंचे और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। योगेंद्र मोहन शर्मा का 8 सितम्बर 2026 को निधन हुआ था। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इसके उपरांत नारायणगढ़ निवासी स्वर्गीय नारायण प्रकाश शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनके निधन पर भी शोक व्यक्त किया। स्वर्गीय नारायणण प्रकाश शर्मा का निधन 6 सितंबर को हो गया था। उन्होंने परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुरमुख सिंह लडडू के निवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे और सुरमुख सिंह लडडू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। स्वर्गीय सुरमुख सिंह का 1 सितम्बर को निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय सरदार तेग सिंह गुलियानी के परिवारजनों से मिलकर दुख साझा किया। सरदार तेग सिंह गुलियानी का 6 सितम्बर 2026 को निधन हुआ था। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री अम्बाला छावनी पालम विहार में हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ सोमेश्वर दत्त के निवास स्थान पर पहुंचे जहां पर उन्होंने उनकी बेटी स्वर्गीय विनिता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। स्वर्गीय विनिता का 2 सितम्बर को आकस्मिक निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी अपने के जाने का दुख अपूरणीय होता है। इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं और ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, जिला प्रधान मनदीप राणा, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, एसडीएम शिवजीत भारती, डीएसपी सूरज चावला, व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल, हरियाणा गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी अम्बली, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन जसविन्द्र सिंह बख्तुआ, मार्किट कमेटी नारायणगढ़ चेयरमैन नरेंद्र राणा कुराली, मार्किट कमेटी शहजादपुर चेयरमैन गोपाल मितल, मंडल प्रधान जगदीप कौर, जिला सचिव प्रीत पाल कौर मक्कड़, पार्षद सुरजीत सिंह राजू मक्कड़, पार्षद संजीव कौशिक, कुलदीप सिंह दिप्पी, पूर्व जिला परिषद वाइस चेयरमैन पवन गुजर, रणधीर सिंह, प्रवीण धीमान, अशोक साहनी, ओमप्रकाश चानना, मदन चानना, कृष्ण लाल धारी, बगांली राम डेरा, बैकुण्ठनाथ कुकु, देवेन्द्र सैनी, नरेश गुप्ता, जरनैल सिहं बडागढ, रामगोपाल वालिया, रविबुद्धिराजा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *