12 शिकायतों में से 9 शिकायतों का हुआ निपटान–3 शिकायतों का निपटान करने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय (एस.ई.डब्लयू.ए.) सत्कार, वास्तुकला विभाग के मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सुनी समस्याएं।
अम्बाला, 27 अगस्त
सामाजिक न्याय और अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछडे वर्ग कल्याण और अंत्योदय (एस.ई.डब्लयू.ए.) सत्कार, वास्तुकला विभाग के मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने वीरवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक ली और एंजैडे के तहत 12 शिकायतों को सुना, जिनमें से 9 का समाधान किया गया और 3 शिकायतों के समाधान के लिए कमेटी का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अगली बैठक के लिए पैंडिग रखा गया।
इस मौके पर एससी/एसटी आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बंतो कटारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मेयर अक्षिता सैनी, उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत, नगर निगम आयुक्त विरेन्द्र सिंह सहरावत, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह, सहित कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में एंजैडे में रखी 12 शिकायतों को सुनने के उपरांत 9 शिकायतों का निवारण किया गया है और 3 शिकायतों के समाधान के लिए कमेटी का गठन करते हुए अधिकारियों को मामले से सम्बन्धित जांच करने व आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा इन 3 शिकायतों को अगली बैठक के लिए पैंडिग रखा गया। उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे देश में कांगे्रस की पोल खुल गई है, प्रजातंत्र प्रणाली से उनका विश्वास उठ चुका है। कांगे्रस द्वारा आज विधानसभा सत्र के दौरान योजनाबद्ध तरीके से विधानसभा परिसर में आकर माहौल खराब करना, तख्कतियां लेकर आना एवं उलटा दोष देना निन्दनीय है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस का हाल बुरा हो चुका है, लोगों को इनसे विश्वास उठ चुका है, पश्चिम बंगाल, गुजरात, यूपी, बिहार, दिल्ली में कई वर्षो से इनकी सरकार भी नहीं है। उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि लोगों की समस्याएं सुनना उनकी प्राथमिकता है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में जितने भी प्रार्थी पहुंचते है उनकी शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना जाता हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
मासिक बैठक के दौरान परिवाद नम्बर 1, गांव गदौली निवासी सुखबीर सिंह, परिवाद नम्बर 2 कुलदीप सिंह, परिवाद नम्बर 5 सैक्टर 26 पंचकूला निवासी राजवीर सिंह, परिवाद नम्बर 6 संजय कॉलोनी निवासी राजन कुमार, परिवाद नम्बर 7 जनसुई निवासी सोनिया, परिवाद नम्बर 8 रावी कॉलोनी निवासी सुखदेव, परिवाद नम्बर 9 लाजपत नगर निवासी गुरनामो कौर, परिवाद नम्बर 10 अम्बाला छावनी निवासी सुषमा सिंह, परिवाद नम्बर 12 गांव फोक्सा निवासी बोधराज की शिकायतों को कैबिनेट मंत्री द्वारा सुनकर पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव के जोहड़ की सफाई करवाकर जोहड़ की फिजीब्लिटी चैक करवाएं कि थ्री पोंड सिस्टम जोहड़ में बन सकता है या नहीं अगर नहीं बन सकता तो उसकी चार दिवारी करवाएं। इस परिवाद का समाधान कर फाईल किया गया। प्रार्थियों ने कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया।
इसी प्रकार अम्बाला शहर जगाधरी गेट निवासी सौरभ गंभीर ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी वर्ष 1965 से जगाधरी गेट के पास दुकान है। जो 2019 में उनके दादा के नाम रजिस्ट्रड कर दी गई थी। इस शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि वह सम्बन्धित प्रार्थी को अपने कार्यालय में बुलाकर दस्तावेजों के साथ उसकी शिकायत को सुने। प्रार्थी की समस्या को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार पंचकूला निवासी कृष्ण कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके बुजुर्गों द्वारा पालिका विहार अम्बाला शहर में 3 कनाल 9 मरले जगह वर्ष 1946 में रजिस्टरी करवाकर उन्हें दी गई थी। इस समस्या पर कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह के अंदर-अंदर प्रार्थी की समस्या को सुनें और प्रार्थी इस विषय से जुड़े जो भी दस्तावेज हैं वे नगर निगम कार्यालय को प्रस्तुत करें। इस शिकायत पर कैबिनेट मंत्री ने एक कमेटी का गठन किया जिनमें नगर निगम मेयर, आयुक्त नगर निगम, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम, एसडीएम अम्बाला शहर, प्रार्थी को शामिल कर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यह मामला भी अगली बैठक के लिए लम्बित रखा गया।
इसी प्रकार गांव भुन्नी निवासी राम कुमार ने गांव भुन्नी में सैनी डेरा की ओर खेतों में पानी की निकासी के लिए पाईपलाईन दबवाने बारे शिकायत में कैबिनेट मंत्री ने कमेटी का गठन किया। गठित कमेटी में एसडीएम अम्बाला शहर, कार्यकारी अभियन्ता सिंचाई विभाग, एमिनेट पर्सन यशपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष गुरजन्ट गोल्डी, सदस्य जिला परिषद् गुरजीत व प्रार्थी को शामिल कर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यह मामला भी अगली बैठक के लिए लम्बित रखा गया।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम सतीन्द्र सिवाच, एसडीएम शिवजीत भारती, नगराधीश अभिषेक गर्ग, एएमसी दीपक सूरा, सिविल सर्जन डा रेणू बेरी, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, ईओ नगर परिषद् देवेन्द्र नरवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, भाजपा पदाधिकारी अनुभव अग्रवाल के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
अम्बाला, 27 अगस्त
हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया ने आज केन्द्रीय कारागार अम्बाला शहर में रक्षा बंधन के पर्व पर बंदियों को राखी बांधकर रक्षाबधंन पर्व की बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा व मेयर अक्षिता सैनी भी मौजूद रहें। इससे पहले चेयर पर्सन बंतो कटारिया ने जेल परिसर में पौधारोपण भी किया। यहां पहुंचने पर जेल अधीक्षक सतविन्द्र गोदारा ने चेयरपर्सन को पर्यावरण का प्रतिक पौधा देकर उनका स्वागत भी किया।
हरियाणा अनुसूचित जाति की चेयरपर्सन बंतो कटारिया ने इस मौके पर जेल अधीक्षक से बंदियों व कैदियों के लिए यहां पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है उसकी भी जानकारी ली। इस मौके पर चेयरपर्सन बंतो कटारिया नेे कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी सम्मान का पावन पर्व है। ऐसे पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोडऩे का कार्य करते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी को रक्षाबंधन पर्व की बधाई भी दी।
इस मौके पर भाजपा मेयर अक्षिता सैनी, जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह राणा, जेल अधीक्षक सतविन्द्र गोदारा, भाजपा नेत्री गुरप्रीत कौर, बीनू गर्ग के साथ-साथ अन्य गणमान्य मौजूद रहें।
