कुरुक्षेत्र पुलिस ने मारपीट मामले में भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मारपीट मामले में माननीय अदालत से भगोड़े आरोपी नानक वासी झांसा जिला कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी नानक को वर्ष 2020 को थाना इस्माईलाबाद में दर्ज मारपीट के मामले में विधी अनुसार गिरफ्तार किया गया था। माननीय अदालत की सुनवाई के दौरान आरोपी अजय उर्फ़ काली ने बेल जम्प कर गैर हाजिर हो गया था। जिस पर माननीय अदालत श्री भारत जेएमआईसी पेहवा की अदालत द्वारा आरोपी को दिनांक 10 जून 2026 को पीओ/बेल जम्पर घोषित किया गया था। जिस सबंध मे पुलिस द्बारा आरोपी की तलाश की जा रही थी।
दिनांक17 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, मुख्य सिपाही विजय व सिपाही विकास की टीम ने मारपीट मामले में माननीय अदालत से भगोड़े आरोपी नानक वासी झांसा जिला कुरूक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
