कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी जितेन्द्र सिह उर्फ मखन वासी मन्डोखरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार करके 102 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनाक 15 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक गुरुबक्स सिंह, नरेश कुमार, मुख्य सिपाही सुनील कुमार, सिपाही सोनू व गाडी चालक सिपाही मनजीत की टीम गस्त व अपराध तलाश में पीपली फलाईओवर नजदीक देवी लाल पार्क कट के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि जितेन्द्र सिह उर्फ मखन वासी मन्डोखरा जिला कुरुक्षेत्र स्मैक/हैरोईन बेचने का धन्धा करता है। आज भी वह कुछ समय पश्चात स्मैक/हैरोईन लेकर दिल्ली से पिपली आ रहा है जो पैराकिट पीपली व इसके आस पास रैकी/निगरानी की जाए तो जितेन्द्र सिह उर्फ मखन स्मैक/हैरोईन सहित काबू आ सकता है। सूचना पर पुलिस टीम पैराकिट पीपली के पास पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को मिली सूचना अनुसार हुलिए का एक लड़का खड़ा दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने शक के आधार पर काबू किया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 102 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
